Move to Jagran APP

मोबाइल एप से मिलेगी 'गंदगी से आजादी', उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर ने लांच किया एप

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने गंदगी से आजादी दिलाने का ऐलान किया है। अगर कहीं भी गंदगी दिखाई दे तो मोबाइल एप के माध्यम से शिकायत कर इसे साफ कर दिया जाएगा। उत्तरी निगम के महापौर ने इस मोबाइल एप को लांच किया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 12:59 PM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 12:59 PM (IST)
मोबाइल एप से मिलेगी 'गंदगी से आजादी', उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर ने लांच किया एप
मोबाइल एप से होगा समस्याओं का समाधान, उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने लांच किया एप

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  स्वतंत्रता दिवस से पूर्व उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने गंदगी से आजादी दिलाने का ऐलान किया है। अगर, कहीं भी गंदगी दिखाई दे तो मोबाइल एप के माध्यम से शिकायत कर इसे साफ कर दिया जाएगा। फिलहाल, छह में से तीन जोन सिविल लाइंस, रोहिणी और केशवपुरम जोन में क्लीन सिटी एप से गंदगी से जुड़ी हर समस्या का समाधान होगा। इतना ही नहीं, कूड़ा लेने वाला वाहन कहां पर है और कितनी देर में वह कहां पहुंचेगा, इसकी भी जानकारी इस एप पर मिल जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के तहत मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में उत्तरी निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह और निगमायुक्त संजय गोयल ने इस मोबाइल एप को लांच किया है।

loksabha election banner

इससे पूर्व ध्वजारोहण कार्यक्रम के तहत निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सुर्यान, उत्तरी निगम के महापौर राजा इकबाल ने तिरंगा फहराया। साथ ही कर्मचारियों को एकता, अखंडता, समानता, समन्वयता व सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलवाई।राजा इकबाल ¨सह ने कहा कि आजादी का पर्व हमारे वीर सपूतों के देश के लिए दिए बलिदान को नमन करने का पर्व है। हमारी कोशिश है कि लोगों को बेहतर सुविधाए दे सकें, ताकि दिल्ली का विकास हो और यह स्वच्छ रहे। इसी के तहत यह 'क्लीनसिटी' लांच किया गया है।

उन्होंने बताया कि तीन जोन में फिलहाल यह सुविधा हैं बाकि तीन जोन में भी ऐसी सुविधा प्रदान किया जाएगी। इस एप के माध्यम से नागरिक कचरा उठाने वाले वाहन की जीपीएस लोकेशन देख सकते हैं। अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव भी दे सकते हैं। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली की उपमहापौर अर्चना, स्थायी समिति अध्यक्ष जोगीराम जैन, नेता सदन छैल बिहारी गोस्वामी आदि लोग उरपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.