Move to Jagran APP

होली पर दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो सेवा, इतने बजे के बाद मिलेंगी बसें

मेट्रो सेवा दोपहर दो बजकर 30 मिनट के बाद शुरू होंगी। इसके अलावा दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) की बसें भी दोपहर दो बजे के बाद संचालित होंगी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 04:34 PM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 08:29 AM (IST)
होली पर दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो सेवा, इतने बजे के बाद मिलेंगी बसें
होली पर दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो सेवा, इतने बजे के बाद मिलेंगी बसें

नई दिल्ली, जेएनएन। होली के दिन अगर आप मेट्रो से अपने परिचितों के घर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको दोपहर तक का इंतजार करना होगा। रंगों के त्योहार होली के दिन दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। मेट्रो फीडर बसों का परिचालन दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि 21 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो के सभी रूटों पर दोपहर 2.30 बजे के बाद मेट्रो का परिचालन शुरू होगा। वहीं, दो बजे तक दिल्ली परिवहन निगम की बसें भी नहीं चलेंगी।

loksabha election banner

ये जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन(Delhi Metro Rail Corporation) की आधिकारिक ट्विटर पर दी गई है। 

दरअसल, होली के दिन 21 मार्च को यात्रा के दौरान हुड़दंग को रोकने के इरादे से दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने दोपहर 2 बजकर 30 मिनट के बाद सेवा देने का निर्णय लिया है। बता दें कि सामान्य दिनों में मेट्रो का परिचालन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह करीब 4.45 बजे से शुरू होता है। जबकि अन्य रूट पर सुबह 5:30 बजे तक मेट्रो चलती है। मेट्रो की सेवा रात 11.30 बजे तक रहती है।

उधऱ, होली के दिन यात्रा के लिए रेल आरक्षण कराने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। हालांकि, तत्काल आरक्षण कराने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। नई दिल्ली (पहाड़गंज एवं अजमेरी गेट की तरफ), पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, मेरठ सिटी एवं दिल्ली सराय रोहिल्ला पर तत्काल आरक्षण काउंटर खुले रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.