Move to Jagran APP

टीचर अशोक के गणित पढ़ाने की इस स्टाइल का मुरीद हैं यहां के छात्र, अंगुलियों पर हल करा देते हैं सवाल

अशोक कुमार को शिक्षण के अलग अंदाज के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। अशोक कुमार को 2016 में पूर्वी दिल्ली नगर निगम बेस्ट जोनल शिक्षक व 2019 में बेस्ट निगम शिक्षक अवार्ड प्राप्त हो चुका है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 07:01 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 11:36 AM (IST)
टीचर अशोक के गणित पढ़ाने की इस स्टाइल का मुरीद हैं यहां के छात्र, अंगुलियों पर हल करा देते हैं सवाल
बड़े ही आसान और रोचक तरीके से याद कराते हैं पहाड़े

नई दिल्ली [रितु राणा]। गणित विषय छात्रों को उबाऊ और कठिन लगता है, जिस कारण इस विषय में छात्रों के लिए अच्छे अंक लाना मुश्किल हो जाता है। गणित के सवाल छात्रों को बहुत घुमाते भी हैं, लेकिन सोनिया विहार स्थित निगम प्रतिभा विकास विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार गणित विषय को इस तरह रोचक व आसान बनाकर पढ़ाते हैं, कि उनकी कक्षा के हर बच्चे का यह पसंदीदा विषय बन जाता है। वह अंगुलियों  पर ही गणित का हर सवाल हल करा देते हैं।

loksabha election banner

बड़े ही आसान और रोचक तरीके से याद कराते हैं पहाड़े

अशोक कुमार ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से निगम स्कूल में पढ़ा रहे हैं। उनके शिक्षण का रोचक अंदाज हर छात्र को आकर्षित करता है। पूरा स्कूल उनके पढ़ाने के तरीकों की वाहवाही करता है। अशोक ने बताया कि वैसे तो वह कक्षा में हर विषय को रोचकता के साथ पढ़ाते हैं लेकिन गणित को पढ़ाने का उनका एक विशेष तरीका है। वह बच्चों को कई पहाड़े अंगुली पर ही याद करा देते हैं। इसके अलावा खेल-खेल में गणित के सवाल बहुत आसानी से हल करना सिखा देते हैं।

अच्छे शिक्षण के लिए निगम द्वारा सम्मानित भी हुए अशोक

अशोक कुमार को शिक्षण के अलग अंदाज के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। अशोक कुमार को 2016 में पूर्वी दिल्ली नगर निगम बेस्ट जोनल शिक्षक व 2019 में बेस्ट निगम शिक्षक अवार्ड प्राप्त हो चुका है। अशोक ने बताया कि उनकी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की गणित में रूचि बढ़ने लगती है। बच्चे उनसे कोई भी सवाल पूछने से झिझकते भी नहीं है। हर वर्ष अन्य कक्षाओं की तुलना में उनकी कक्षा का परिणाम भी अच्छा आता है।

सोनिया विहार स्थित निगम प्रतिभा विकास विद्यालय में आकर पढ़ने वाला हर छात्र गणित विषय अशोकसे ही पढ़ना चाहता है। छात्रों का कहना है कि अशोक के पढ़ाने की स्टाइल उन्हें अच्छी लगती है। गणित आसानी से समझ में आ जाता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.