Move to Jagran APP

MCD by-polls: निगम उप चुनाव में आप ने दो पूर्व विधायकों पर लगाया दांव, दिया टिकट

MCD by-polls आम आदमी पार्टी (AAP) ने 28 फरवरी को होने वाले दिल्ली नगर निगम उप चुनाव की पांचों सीटों के लिए आज अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इधर कार्यकर्ताओं में नगर निगम उप चुनाव को लेकर खासा जोश देखा जा रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 07:46 PM (IST)
MCD by-polls: निगम उप चुनाव में आप ने दो पूर्व विधायकों पर लगाया दांव, दिया टिकट
बवाना से पूर्व विधायक राम चंद्र वार्ड रोहिणी सी 32एन से पार्टी के प्रत्याशी हाेंगे

नई दिल्‍ली, वीके शुक्‍ला। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 28 फरवरी को होने वाले दिल्ली नगर निगम उप चुनाव की पांचों सीटों के लिए आज अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जनता के हित में बहुत ही नायाब तरीके से काम किया है। जिस प्रकार से दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी जनता के लिए काम करने की नीति को बढ़ावा देती है, आम आदमी पार्टी ने सभी प्रत्याशियों का चुनाव उसी नीति के आधार पर किया गया है।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी की ओर से उप चुनाव की पांचों सीटों पर ये प्रत्याशी हैं:

1) धीरेंद्र (बंटी गौतम), वार्ड कल्याणपुरी 8E

2) विजय कुमार, वार्ड त्रिलोकपुरी ईस्ट 2ई

3) मोहम्मद इशराक खान, पूर्व एमएलए सीलमपुर, वार्ड चौहान बांगर 41ई

4) राम चंद्र, पूर्व एमएलए बवाना, वार्ड रोहिणी सी 32एन

5) सुनीता मिश्रा, वार्ड शालीमार बाग- नॉर्थ 62एन

इनमें धीरेंद्र (बंटी गौतम) आम आदमी पार्टी के अंदर कोंडली क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा गरीबों, मजदूरों और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को राशन बांटने और पका हुआ खाना बांटने के कार्य में वॉलंटरी काम किया। बंटी गौतम आम आदमी पार्टी के अंतर्गत शुरुआत से ही सक्रिय रहे हैं।

विजय कुमार अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के और डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर जनमहोत्सव समिति के सचिव रह चुके हैं। विजय एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे त्रिलोकपुरी में जानवरों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पशु आश्रय चलाते हैं। इसके अलावा उन्होंने त्रिलोकपुरी क्षेत्र के कई बच्चों को शिक्षा भी प्रदान की है। वहीं, सुनीता मिश्रा शालीमार वार्ड की मोहल्ला समन्वयक होने के साथ शालीमार विधान सभा की महिला विंग की सचिव हैं।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.