Move to Jagran APP

यमुनापार में सोफिया संस्था सुरक्षा अभियान चलाकर जरूरतमंदों को नि:शुल्क बांट रही मास्क

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यमुनापार में सोफिया एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी चला रही सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को मास्क वितरित कर कोरोना के प्रति जागरूक कर रही है। संस्था का उद्देश्य घर घर तक मास्क पहुंचाना है व लोगों को जागरूक करना है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 03:41 PM (IST)
यमुनापार में सोफिया संस्था सुरक्षा अभियान चलाकर जरूरतमंदों को नि:शुल्क बांट रही मास्क
महामारी के समय में मास्क के बिना जिंदगी को बड़ा खतरा है।

नई दिल्ली, रितु राणा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यमुनापार में सोफिया एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी चला रही 'सुरक्षा' अभियान चलाकर लोगों को मास्क वितरित कर कोरोना के प्रति जागरूक कर रही है। संस्था का उद्देश्य घर घर तक मास्क पहुंचाना है व लोगों को जागरूक करना है। संस्था के सदस्य उत्तर पूर्वी दिल्ली के अलग अलग इलाकों में जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर नि:शुल्क मास्क भी वितरित कर रहे हैं। 

prime article banner

महामारी के समय में मास्क के बिना जिंदगी को बड़ा खतरा है

संस्था के अध्यक्ष सुहैल सैफी ने बताया कि कोरोना महामारी के समय में मास्क के बिना जिंदगी को बड़ा खतरा है। बिना मास्क के भीड़ भाड़ वाले इलाकों व सार्वजनिक स्थानों पर जाना बीमारी को न्योता देना है। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो अब भी मास्क नहीं पहन रहे। कुछ लोग मास्क न होने की मजबूरी में, तो कुछ लापरवाही के चलते मास्क नहीं पहन रहे। उनकी संस्था ऐसे ही लोगों को जागरूक कर मास्क बांट रही है। 

20 हजार मास्क का वितरण कर चुकी

सुहैल सैफी ने बताया कि उनकी संस्था अब तक कर्दमपुरी, गोकलपुरी, मुस्तफाबाद, खजूरी, घोंडा, गौतम विहार, ब्रह्मपुरी, श्रीराम कॉलोनी, जनता कॉलोनी में जाकर टेक महिंद्रा फाउंडेशन के साथ 30 हजार व हमदर्द नेशनल फाउंडेशन के साथ मिलकर 20 हजार मास्क का वितरण कर चुकी है।

इसके साथ ही उनकी संस्था के सदस्य घर घर जाकर लोगों को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाने व समय समय पर हाथ धोते रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस अभियान में गुलफाम, इमरान, सिराज,  नदीम , पारवती, सुभाषनी रतन, इमरान, सुनील, बबिता, शमरीन, शोभा, अज़हर, संगीता सहित उत्तर पूर्वी जिले के अधिकारी, निगम पार्षद व विधायक भी सहयोग कर रहे हैं। 

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.