बिहार और यूपी समेत कई राज्यों से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट
Indian Railway News राजधानी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें भी रोजना लेट हो रही हैं। बुधवार को भी अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इनमें से ज्यादातर ट्रेन बिहार यूपी औऱ पश्चिमी बंगाल और झारखंड से आती हैं।
नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में छाए कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ने लगा है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, कोहरे की वजह से बड़ी संख्या में ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है। राजधानी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें भी रोजना लेट हो रही हैं। बुधवार को भी अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इनमें से ज्यादातर ट्रेन बिहार, यूपी औऱ पश्चिमी बंगाल और झारखंड से आती हैं।
इससे मंगलवार को भी गोड्डा-नई दिल्ली साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची। इसी तरह से कई अन्य ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच रही है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक वर्ष कोहरे की वजह से ट्रेनों की आवाजाही बाधित होती है। इस वर्ष अभी तक पहले की तरह कोहरे का प्रकोप नहीं पड़ा है जिससे रेल प्रशासन की चिंता कुछ कम हुई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोहरे की वजह से ट्रेनें विलंब होने लगी है। राजधानी एक्सप्रेस, हमसफर जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें मंगलवार को देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। टुंडला-पुरानी दिल्ली, कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन सहित कई लोकल ट्रेनें भी देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची।
ट्रेन देरी से
- हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी- डेढ़ घंटा
- डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी-एक घंटा
- भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी- एक घंटा
- बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी-आधा घंटा
- सियालदह-नई दिल्ली राजधानी- आधा घंटा
- रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस- सवा घंटा
- मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी-एक घंटा
- सियालदह-बीकानेर दूरंतो एक्सप्रेस-एक घंटा
- चेन्नई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस-एक घंटा
- पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नंदन कानन एक्सप्रेस-दो घंटे
- पुरी-ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस- दो घंटे
- हजूर साहिब नांदेड़-श्री गंगानगर एक्सप्रेस-एक घंटा
- हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस-एक घंटा
- इस्लामपुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस-दो घंटे
- जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस-सवा घंटा
- बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस-सवा घंटा
- टुंडला-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस-डेढ़ घंटा
- सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस-एक घंटा
यहां पर बता दें कि कोहरे की वजह से हर साल सर्दियों के दौरान ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है, ऐसे में कुछ ट्रेनों को अक्टूबर महीने से ही बंद कर दिया है।