Move to Jagran APP

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए कई नेता

Municipal Corporation of Delhi Election 2022 भाजपा का दामन थामने वालों में पूर्व नगर निगम प्रत्याशी पवन राई बदरपुर विधानसभा के उपाध्यक्ष ममता रेक्सवाल वार्ड 95 के अध्यक्ष मनोज साहू अहमद राजा अनवर खान देव नारायण पूनम यादव वसीम खान शामिल हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 10:10 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 10:10 AM (IST)
Delhi Politics:  आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए कई नेता
भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राहत मिली है।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]।  दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 (Municipal Corporation of Delhi Election 2022) में जुटी भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राहत मिली है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कई नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उनका स्वागत किया। भाजपा का दामन थामने वालों में पूर्व नगर निगम प्रत्याशी पवन राई, बदरपुर विधानसभा के उपाध्यक्ष ममता रेक्सवाल, वार्ड 95 के अध्यक्ष मनोज साहू, अहमद राजा, अनवर खान, देव नारायण, पूनम यादव, वसीम खान शामिल हैं। 

loksabha election banner

इस मौके पर आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।  भारतीय जनता पार्टी दरअसल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता की सेवा करने के लिए काम करती है। आदेश गुप्ता ने यह भी कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सिद्धांत एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर चलकर भाजपा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है, जिससे आहत होकर लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, सह-प्रमुख हरिहर रघुवंशी और दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष रोहताश बिधूड़ी उपस्थित थे। 

यहां पर बता दें कि वर्ष 2022 में होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए अभी से भारतीय जनता पार्टी तैयारी में जुट गई है। इस बाबत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा फरवरी में दिल्ली में कैंप करने जा रहे हैं। इसके अलावा, नगर निगम फतह की तैयारी में जुटी भाजपा अभी से मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कई नेताओं को तैयार कर रही है।  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.