Move to Jagran APP

Ram Mandir, Ayodhya: राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आए महाभारत के किरदार

प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव व अभिनेता मनोज जोशी भी रामकाज में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी रामभक्तों से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में गिलहरी की तरह योगदान देने का आग्रह किया है।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 12:10 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 12:10 PM (IST)
Ram Mandir, Ayodhya: राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आए महाभारत के किरदार
रामायण व महाभारत जैसे कालजयी धारावाहिक के कलाकार भी लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील कर रहे हैं।

नई दिल्ली [नेमिष हेमंत]। उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में पैसा जुटाने का अभियान जारी है। इस बीच प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने विशेष तौर पर राममंदिर पर वृत्तचित्र भी तैयार किया है। वहीं रामायण व महाभारत जैसे कालजयी धारावाहिक के कलाकार भी लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील कर रहे हैं। इसमें राम का ऐतिहासिक किरदार जीने वाले अरुण गोविल, सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया, महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज, भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना, युधिष्ठिर बने गजेंद्र चौहान समेत अन्य कलाकार भी राम के लिए अर्पण का आह्वान कर रहे हैं। प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव व अभिनेता मनोज जोशी भी रामकाज में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी रामभक्तों से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में गिलहरी की तरह योगदान देने का आग्रह किया है।

loksabha election banner

विविधता के बीच रामकाज में एकाकार हो रहीं बोलियां

प्रभु राम को भारत भूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक धरोहर यूं ही नहीं कहा जाता है। बारी जब राम जन्मभूमि में भव्य राष्ट्र मंदिर बनाने की आई है तो विविधता से भरी देश की धरती एकाकार हो गई है। सियाराम सभी भाषा और बोलियों के साथ सांस्कृतिक विविधता को एक सूत्र में पिरो रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा किए जा रहे निधि संग्रह के काम में हर भाषाओं और बोलियों में बज रहे धुन में प्रभु राम समाए हुए हैं। वनवासी के लोकगीतों से लेकर पंजाब की टप्पा और छल्ला में राम नाम की गूंज है। इसलिए इस निधि समर्पण अभियान में तकरीबन हर भाषा व लोकबोली में गीत-संगीत संपूर्ण देश को राममय कर रहे हैं। मकर संक्रांति से शुरू हुआ अभियान 27 फरवरी तक चलेगा।

इसमें देश के कोने-कोने में सुदूर गांव तक स्वयंसेवक धन संग्रह के लिए पहुंच रहे हैं। रामकाज में विहिप के साथ ही संघ परिवार से जुड़े 10 लाख टोलियों में 40 लाख से अधिक कार्यकर्ता लगे हुए हैं। पांच लाख गांवों में 65 करोड़ से अधिक लोग निधि अर्पण को उत्सुक हैं। माहौल को राममय बनाने के लिए अभियान का गीत ‘चलो हम निर्माण करें भव्य राममंदिर का..।’’ जारी किया गया है। इसके अलावा मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, उड़िया, पंजाबी, व मलयालम के साथ ही डोगरी, भोजपुरी, हरियाणवी व मैथिली जैसी 15 से अधिक भाषा व बोलियों में वीडियो गीत जारी किए गए हैं। लोकबोली और भाषाओं के साथ लोकनृत्य की भी प्रस्तुति है। हरियाणा में गजेंद्र फोगाट का बनाया गीत काफी लोकप्रिय हुआ है।

कमोबेश हर इलाके में शोभायात्र, बाइक रैली व पैदल यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसमें भी प्रभु राम को लोक माटी से गढ़ा जा रहा हैं। विहिप के संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि निधि समर्पण अभियान में जगह-जगह साधु-संत व प्रबुद्ध जन झोली फैला रहे हैं। उनका स्वागत भी लोकवाद्य यंत्रों के साथ लोकगीत-नृत्य में हो रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.