Move to Jagran APP

मनोज तिवारी के लिए क्यों वोट मांगेंगी हरियाणावीं सिंगर सपना चौधरी, बताई ये बड़ी वजह

कांग्रेस की सूची में सूची में सबसे बड़ा नाम शीला दीक्षित का है जो उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी और इनका मुकाबला इस बार भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से होगा।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 01:21 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 01:27 PM (IST)
मनोज तिवारी के लिए क्यों वोट मांगेंगी हरियाणावीं सिंगर सपना चौधरी, बताई ये बड़ी वजह
मनोज तिवारी के लिए क्यों वोट मांगेंगी हरियाणावीं सिंगर सपना चौधरी, बताई ये बड़ी वजह

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी सोमवार को दिल्ली की सात में से छह लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सबसे बड़ा नाम शीला दीक्षित का है, जो उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी और इनका मुकाबला इस बार भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से होगा।  लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी शीला दीक्षित के लिए यह अब तक का सबसे कठिन मुकाबला होगा। 

loksabha election banner

वहीं, हरियाणा सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा है कि उन्होंने भाजपा ज्वाइन तो नहीं की है, लेकिन वे मनोज तिवारी का चुनाव प्रचार करेंगी। उन्होंने इसकी वजह बताई कि वह मनोज तिवारी की दोस्त हैं। 

यहां पर बता दें कि पिछले दिनों हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की एक तस्वीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ वायरल हुई थी। इसके बाद से दिल्ली के राजनीति गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने स्वीकार किया था कि सपना से उनकी मुलाकात हुई थी दोनों ने साथ खाना भी खाया था। मनोज तिवारी ने कहा था कि सपना ने कहा है कि वह आगे जो भी करेंगी मीडिया को बताएंगी। ऐसे में मैं क्या कहूं, जो होगा मीडिया में आएगा। इसके बाद भाजपा ज्वाइन करने को लेकर कोई खबर नहीं आई।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.