LIVE Coronavirus Lockdown Day 11: दिल्ली को तत्काल चाहिए 50,000 पीपीई, सिर्फ 2 दिन का बचा है स्टॉक
LIVE Coronavirus Lockdown Day 11 शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 93 नए मामले सामने आए थे जिनमें से 77 मामले निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज से निकाले गए लोगों के है।
नई दिल्ली, एएनआइ। Coronavirus : राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। लोकपाल के एक सदस्य (जस्टिस) भी कोराेना से पीड़ित बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्राॅॅमा सेंटर में कराया गया भर्ती। उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।
वहीं जारी ताजा आकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 386 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए हैं, जिनमें 259 लोग निजामुद्दीन स्थित करकज जमात में शामिल हुए थे। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Delhi Health Minister Satyendra Jain) ने शनिवार को कहा कि उनके पास सिर्फ 7000-8000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (Personal Protective Equipment) ही शेष हैं, जो अगले 2-3 दिन के लिए ही पर्याप्त है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में तत्काल 50,000 पीपीई की जरूरत है।
LIVE Coronavirus Lockdown Day 11 :
- दिल्ली के नामी सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों समेत 108 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है, सभी अस्पताल से जुड़े हुए हैं। ये सभी 2 लोगों को संपर्क में आए थे, जिनकी दोनों रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शनिवार को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां पर 1500 बेड्स तैयार हैं और यहां पर सिर्फ कोरोना संक्रमित या संदिग्ध मरीजों को भी भर्ती किया जाएगा।
- इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 93 नए मामले सामने आए थे, जिनमें से 77 मामले निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज से निकाले गए लोगों के है।
- दिल्ली में कोरोना से पीड़ित हुए लोगों की संख्या 386 पहुंच गई है। इनमें 259 मरकज से निकाले गए लोग हैं।
- शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई, जिसमें से एक व्यक्ति मरकज से संबंधित है, जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत पूर्वी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुई।
- दिल्ली में कोरोना संक्रमित कुल चार लोगों की जान जा चुकी है।
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अभी समुदाय में संक्रमण नहीं फैला है। जो मामले आए हैं उसमें से ज्यादातर मरकज से संबंधित लोग हैं। इसके अलावा 58 विदेशों से आए लोग हैं।