लीबिया मूल की महिला डॉक्टर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अब जान से मारने मिली रही धमकी
आरोप है कि डॉक्टर महेंद्र परमार ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी के लिए इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम । न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में लीबिया मूल की महिला डॉक्टर के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक, 2011 में लीबिया से एमबीबीएस करने के बाद पीड़िता इंटर्नशिप के लिए गुरुग्राम आई थी और एक निजी अस्पताल में इंटर्नशिप करने के बाद काम के दौरान उसकी दोस्ती यहां कार्यरत डॉक्टर महेंद्र परमार से हो गई।
आरोप है कि डॉक्टर महेंद्र परमार ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी के लिए इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।
घटनाक्रम के बाद पीड़िता जनवरी माह में अपने देश लौट गई और अपने परिजनों की आपबीती बताई। बाद में वह वापस लौटी और न्यू काॅलोनी थाना पुलिस के पास पहुंच कर लिखित शिकायत दी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ अशोक डागर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
दिल्ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप