Move to Jagran APP

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लगातार बढ़ रही ताकत, कई दलों के नेताओं ने बदला पाला

AAP में शामिल होने वालों में जगदीश मौर्या पूर्व सहायक आयुक्त उप निदेशक दिल्ली जल बोर्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पुष्पेंद्र श्रीवास्तव कांग्रेस नेता राजवीर सिंह व विनोद यादव के साथ बसपा नेता कमल सिंह शामिल हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 09:33 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 09:33 AM (IST)
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लगातार बढ़ रही ताकत, कई दलों के नेताओं ने बदला पाला
दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी की प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही दल बदलने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। मंगलवार को कई दलों के नेता आम आदमी पार्टी (aam aadmi Party) में शामिल हुए। इन नेताओं को AAP नेता दुर्गेश पाठक एवं विधायक संजीव झा ने पार्टी की टोपी एवं पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान आप के प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

AAP में शामिल होने वालों में जगदीश मौर्या पूर्व सहायक आयुक्त, उप निदेशक दिल्ली जल बोर्ड, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता राजवीर सिंह व विनोद यादव के साथ बसपा नेता कमल सिंह शामिल हैं। संजीव झा ने कहा, मेरे लिए यह बेहद ही खुशी की बात है कि बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दो बड़े स्तंभ राजवीर सिंह एवं पुष्पेंद्र श्रीवास्तव आप में शामिल हुए हैं। मैं सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।

यहां पर बता दें कि फरवरी महीने में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में एक बार फिर आम आदमी पार्टी का डंका बजा। पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 पर जीत दर्ज की है। शेष 8 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई हैं। वर्ष-2015 की तरह कांग्रेस इस चुनाव में भी शून्य पर ही रही। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनावों से बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन वह भी बहुत पीछे है। 

गौरतलब है कि इससे पहले 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 70 में से 67 विधानसभा सीटों पर धमाकेदार जीत कर की थी। कुल मिलाकर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भी AAP ने वहीं पुराना प्रदर्शन दोहराया है। ऐसे में आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अभी से तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में AAP नेता दुर्गेश पाठक लगातार भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमले बोल रहे हैं, क्योंकि कई सालों से भाजपा दिल्ली नगर निगम में सत्ता में है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.