Move to Jagran APP

Suryaputra Mahavir Karna: देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

अपने कविता और चुटीले व्यंग से सबको हंसाने और गुदगुदाने वाले देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी चर्चा की वजह भी खास है। कुमार रंगमंच के पर्दे से उठकर सुनहरे पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में चल दिए हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 07:46 AM (IST)
Suryaputra Mahavir Karna: देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री
जाने माने कवि कुमार विश्वास अब बॉलीवुड का रुख कर रहे हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अपने कविता और चुटीले व्यंग से सबको हंसाने और गुदगुदाने वाले देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी चर्चा की वजह भी खास है। कुमार रंगमंच के पर्दे से उठकर सुनहरे पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में चल दिए हैं। कुमार विश्वास इस बार एक फिल्मों में एंट्री मारने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। एक लगातार कई ट्वीट में उन्होंने यह बताया कि कवि से इतर बॉलीवुड में आखिर उनकी क्या भूमिका होगी।

prime article banner

क्या है कुमार विश्वास की ताजा घोषणा जिसने मचा दी है हलचल

कुमार ने अपने ट्वीट में बताया है कि वह इस बार फिल्म के लिए डायलॉग और गीत दोनों ही लिख रहे हैं। अपने ट्वीट में कुछ इस तरह लिख कर उन्होंने अपनी खुशी को साझा किया है। 'अथ श्रीमहाभारत कथा के अपने सबसे प्रिय पात्र पर बन रही फ़िल्म “सूर्यपुत्र महावीर कर्ण” के लिए संवाद और गीत लिखना मेरे लिए निजी तौर पर अत्यंत प्रसन्नता का विषय है! इस महायोद्धा की कहानी विभिन्न भारतीय भाषाओं में आप सबके सामने बहुत जल्द ही आने वाली है।

कौन बना रहा है यह फिल्म

हिंदी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर वाशू भगनानी एक महागाथा बनाने जा रहे हैं। धार्मिक महागाथा सूर्यपुत्र महावीर कर्ण पर बन रही फिल्म में इस बार यह पहली बार जोड़ी धमाल मचाने जा रही है। इससे पहले उन्होंने कुली नंबर वन बना कर दर्शकों का मनोरंजन किया था। इस बार उन्होंने कुछ अलग करने के लिए कुमार विश्वास से हाथ मिलाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.