Move to Jagran APP

Weather Update: पूरे उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, दिल्ली में 10 डिग्री बढ़ जाएगा पारा

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है और शुक्रवार से आसमान साफ रहेगा और तापमान 40 डिग्री पहुंचने की उम्मीद है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 07:45 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 09:24 AM (IST)
Weather Update: पूरे उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, दिल्ली में 10 डिग्री बढ़ जाएगा पारा
Weather Update: पूरे उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, दिल्ली में 10 डिग्री बढ़ जाएगा पारा

नई दिल्ली, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन के दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली, लेकिन किसानों को खासा नुकसान हुआ है। इस बीच अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को भी मौसम खुशनुमा बना रहा, लेकिन शुक्रवार से दिल्ली का मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। इसके बाद गर्मी दिल्ली में अपना कहर बरपा सकती है। चार दिनों में 10 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है।

loksabha election banner

भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग खत्म होने की वजह से शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग चार डिग्री की बढ़ने के साथ 34 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। वहीं सोमवार तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो मंगलवार 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

इसके साथ ही दिल्ली का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे। अन्य दिनों में मंगलवार तक आसमान साफ रहेगा। मौसम में बदलाव आने की वजह से दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढोतरी तो होगी। लेकिन, फिलहाल 22 अप्रैल तक गर्म हवा चलने की संभावना नहीं है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.