Move to Jagran APP

जानिए कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली में किस राज्य के मॉडल को लागू करने की चल रही चर्चा

दिल्ली सरकार के प्रतिनिधियों ने कोरोना को काबू करने के माडल का अध्ययन करने के लिए मुंबई का दौरा किया। यह टीम स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के नेतृत्व में गई थी। टीम ने मुंबई महानगर पालिका द्वारा संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उपायों की जानकारी ली।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 12:35 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 12:35 PM (IST)
जानिए कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली में किस राज्य के मॉडल को लागू करने की चल रही चर्चा
कोरोना को काबू करने के माडल का अध्ययन करने के लिए मुंबई का दौरा किया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली सरकार के प्रतिनिधियों ने कोरोना को काबू करने के माडल का अध्ययन करने के लिए मुंबई का दौरा किया। यह टीम दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के नेतृत्व में मुंबई गई थी। टीम ने मुंबई महानगर पालिका द्वारा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली। टीम ने पाया कि मुंबई में निगमों ने विकेंद्रीकृत प्रबंधन द्वारा कोरोना से निपटने में सफलता पाई। इसके अंतर्गत वार्ड स्तर पर वार रूम और अस्पतालों के स्तर पर कम समय में आक्सीजन प्रबंधन का सफल कार्यान्वयन शामिल है।

loksabha election banner

मुंबई के निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर के अस्पतालों के 80 फीसद बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने से संक्रमण को रोकने में मदद मिली। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के प्रतिनिधियों ने गोरेगांव नगर निगम व अंधेरी क्षेत्र के अस्पतालों का भी दौरा किया, साथ ही वहां किए गए उपायों की भी जानकारी ली। फिर प्रतिनिधियों ने मुंबई निगम की स्वास्थ्य टीम का नेतृत्व कर रहे अतिरिक्त निगमायुक्त सुरेश काकानी से बात की।

काकानी ने बताया कि अधिक जनसंख्या घनत्व के बावजूद मुंबई निगम ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए अत्यंत सराहनीय कार्य किया। इसे समय-समय पर राज्य और केंद्र के स्तर पर भी सराहना हुई। काकानी ने उम्मीद जताई कि जल्द ही कोरोना से निपटने के लिए मुंबई माडल दिल्ली में भी लागू किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.