Move to Jagran APP

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को कब मिलेगी इस महीने की सैलरी, पढ़िए- पूरी खबर

महापौर जय प्रकाश का कहना है कि इस माह शिक्षकों से लेकर चिकित्सकों और अन्य कर्मियों का एक-एक माह का वेतन जारी कर दिया जाएगा।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 07:33 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 08:49 AM (IST)
दक्षिण दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को कब मिलेगी इस महीने की सैलरी, पढ़िए- पूरी खबर
दक्षिण दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को कब मिलेगी इस महीने की सैलरी, पढ़िए- पूरी खबर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के बाद दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की भी आर्थिक स्थिति इस कगार पर पहुंच गई है कि कर्मियों को वेतन देने के लिए पर्याप्त फंड नहीं है। इस माह निगम ए और बी समूह के श्रेणी के कर्मियों का वेतन 20 से 25 दिन देरी से आएगा। इसके चलते निगम ने यह फैसला लिया है। हालांकि अब तक सी और डी ग्रुप का वेतन भी जारी नहीं हुआ है। संभवत: एक सप्ताह के भीतर सी व डी समूह को वेतन जारी हो जाए।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि उत्तरी निगम की खराब आर्थिक स्थिति की शुरुआत ऐसे ही हुई थी। पहले ए और बी ग्रुप का वेतन रुका था। इसके बाद सभी का वेतन रुक गया और तीन से चार माह देरी से वेतन जारी होता है। बीते माह भी 22 तारीख तक कर्मियों को वेतन मिल पाया था। हालांकि निगम का दावा है कि वह खराब आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए अपनी ओर से भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से फंड जारी न होने की वजह से स्थिति खराब हो रही है।

नेता सदन नरेंद्र चावला ने बताया कि हमने अपनी संपत्तियों से आय कमाने के लिए टीम गठित करने का फैसला लिया है। यह टीम निगम उन संपत्तियों की जांच करेगी जहां से निगम को आय हो सकती है। वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम में चार माह से वेतन लंबित है।

महापौर जय प्रकाश का कहना है कि इस माह शिक्षकों से लेकर चिकित्सकों और अन्य कर्मियों का एक-एक माह का वेतन जारी कर दिया जाएगा। 50 लाख का फंड देने की घोषणाभले ही दक्षिणी निगम में अधिकारियों और कर्मियों को वेतन देने के लिए फंड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, लेकिन पार्षदों को विकास कार्यो के लिए 50 लाख रुपये का फंड दिया जाएगा।

बीते दिनों हुई सदन की बैठक में आयुक्त ज्ञानेश भारती ने 50-50 लाख रुपये प्रति पार्षद विकास फंड जारी करने का ऐलान किया था। पार्षदों के लिए यह विकास फंड भी कई माह से जारी नहीं हो रहा था। इस वित्त वर्ष में अब आकर फंड जारी करने की घोषणा हुई है। इसे 31 मार्च 2021 तक इस फंड का उपयोग पार्षद विकास कार्यों के लिए कर सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.