Move to Jagran APP

RIP Irrfan Khan: जानें- क्या है 'Oedipus complex' इरफान खान का लिंक, जिसकी कहानी उड़ा देगी होश

RIP Irrfan Khan पश्चिम की एक कहानी पर आधारित नाटक देखकर लोगों ने पहली बार इरफान खान के लिए काफी देर तक तालिया बजाईं।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 29 Apr 2020 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2020 07:59 AM (IST)
RIP Irrfan Khan: जानें- क्या है 'Oedipus complex' इरफान खान का लिंक, जिसकी कहानी उड़ा देगी होश
RIP Irrfan Khan: जानें- क्या है 'Oedipus complex' इरफान खान का लिंक, जिसकी कहानी उड़ा देगी होश

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। RIP Irrfan Khan: बॉलीवुड एक्टर अभिनेता नहीं रहे, लेकिन उनके अभियन से जुड़ी यादें लोग बरसों याद रखेंगे। इरफान खान को आम लोग टेलीविजन और फिल्मों में किए गए अभिनय के लिए जानते हैं, लेकिन उनकी शुरुआत तो बतौर थिएटर कलाकर के तौर पर हुई थी। दरअसल, राजस्थान के जयपुर से दिल्ली आए इरफान ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) से 3 साल प्रशिक्षण लिया था। इस दौरान उन्होंने कई नाटकों में उम्दा अभिनय भी किया था। इस दौरान उन्होंने  'Oedipus complex' नामक कहानी के नाट्य रूपांतरण में भी काम किया था। उन्होंने पहली बार  'Oedipus complex' नाटक में लीड रोल प्ले किया था। यह रोल बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा था। पश्चिम की एक कहानी पर आधारित नाटक देखकर लोगों ने पहली बार इरफान खान के लिए काफी देर तक तालिया बजाईं। आइये जानते हैं कि आखिर क्या है 'Oedipus complex' जिसके बारे में कहा जाता है कि ऐसी कहानी न तो कभी लिखी गई थी, न भविष्य में लिखी जा सकती है। दरअसल, यह दुनिया की सबसे दर्दनाक कहानी, जो पाठकों के होश उड़ा देती है।

prime article banner

यह कहानी है यूनान के राज्य थीबिज की। इस राज्य का राजा था लायस और उसकी रानी का नाम था जोकास्टा। दोनों के कोई संतान नहीं थी। जब रानी गर्भवती हुईं तो राज्य के ज्योतिषि ने भविष्यवाणी की थी कि उनका होने वाला पुत्र अपने ही पिता की हत्या के बाद अपनी ही मां से विवाह करेगा। इतना ही नहीं,  विवाह  के बाद दोनों के बच्चे भी होंगे। ज्योतिषी यह भविष्यवाणी होश उड़ा देने वाली थी। 

राजा लायस और जोकास्टा ने दिल पर पत्थर रखकर अपने ही बेटे की मृत्यु तय कर दी। उन्होंने अपने नवजात शिशु के हाथ-पैर बधवा कर उसे सिथेरन पर्वत पर फेंकवा दिया। यहां पर जिस व्यक्ति को बच्चों को मारना का जिम्मा दिया था। वह बच्चे का चेहरा देखकर यह कार्य न कर सका। उसने पहाड़ पर कोरिथ राज्या के एक चरवाहे को बच्चा सौंप दिया। इसके बाद उस चरवाहे ने अपने राजा पोलिब को वह बच्चा दे दिया। जिनके कोई संतान नहीं थी। 

यह जान दोनो आतंकित हो गये और अपने नवजात शिशु के हाथ पैर बंधवा कर उसे सिथेरन पर्वत पर फिंकवा दिया। पर बच्चे की मृत्यु नहीं लिखी हुई थी। जिस आदमी को यह काम सौंपा गया था, वह यह अमानवीय कार्य ना कर सका। उसने पहाड़ पर शिशु को पड़ोसी राज्य, कोरिंथ, के चरवाहे को दे बच्चे की जान बचा दी। उस चरवाहे ने अपने राजा वहीं, रस्सी से बंधे होने से शिशु के पैर सूज कर कुछ टेढे़ हो गए थे।  बच्चे को देखकर पोलिबस के मुंह से निकला ईडिपस यानी सूजे पैरोंवाला और यही नाम रख दिया गया बच्चे का। 

समय बीतता गया। ईडिपस बड़ा और जवान हो गया। एक समारोह के दौरान किसी ने यह कह कर ईडिपस का मजाक उड़ाया कि वह कोई राजकुमार नहीं है। ईडिपस के मन में धक्का पहुंचा और एक दिन बिना किसी को बताए अपोलो के विश्वप्रसिद्ध भविष्य वक्ता से मिलने के लिए घर से निकल पड़ा। वहां पर मंदिर की पुजारिन ने बताया कि अपने पिता की तलाश नहीं करे वरना वह तुम्हारे हाथों ही तुम्हारे पिता की हत्या होगी, इसके बाद तुम अपनी ही मां से शादी करोगे।

डर के मारे ईडिपस ने निर्णय लिया कि कभी कोरिंथ नहीं जाएगा। उसी दौरान लायस अपने सैनिकों के साथ वहां से गुजर रहा था। लायस का अंगरक्षक रास्ते से सबको हटाता जा रहा था। इस क्रम में वह ईडिपस से बहस करने लगा और फिर अंगरक्षक से उसकी तकरार हो गई फिर ईडिपस ने उसकी हत्या कर दी। इस पर लायस ने हमला किया तो उसकी ईडिपस से भिड़ंत हो गई और फिर लायस मारा गया। ऐसे में अंजान में ही सही ईडिपस अपने ही पिता की हत्या कर चुका था, लेकिन वह इस सबसे अंजान था। इसके बाद ईडिपस को वहां का राजा बना दिया गया और रानी जोकास्टा से उसका विवाह कर दिया गया। कुछ सालों के दौरान दोनों की चार संतानें हुईं। रानी जोकास्टा यूं तो इडिपस से काफी उम्र में ज्यादा थी, लेकिन दोनों प्रेम अधिक था। इसी दौरान राज्य में कोरोना जैसी महामारी फैल गई। लोग मरने लगे। तभी देववाणी हुई कि सबकी मौतों को कारण राजा लायस का हत्यारा है। ईडिपस ने प्रजा से वादा किया कि वह शीघ्र ही लायस के हत्यारे को खोज निकालेगा। उसने राज्य के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता टाइरसीज ने सच बताया कि ईडिपस ही राजा लायस का हत्यारा है। सच जानकर रानी जोकास्टा ने आत्महत्या कर ली। यह देखकर ईडिपस ने अपनी दोनों आंखें फोड़ लीं और जंगल की ओर निकल गया। शायद यह दुनिया की सबसे दर्दनाक कहानी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.