Move to Jagran APP

एग्जिट पोल के आंकड़ों से भाजपा खुश तो जानिए- AAP-कांग्रेस ने क्या कहा

सभी सातों चरणों के मतदान खत्म होते ही टीवी चैनलों पर आए एग्जिट पोल को दिल्ली कांग्रेस ने सिरे से नकार दिया है तो AAP नेता संजय सिंह ने पोल पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 08:43 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 11:33 AM (IST)
एग्जिट पोल के आंकड़ों से भाजपा खुश तो जानिए- AAP-कांग्रेस ने क्या कहा
एग्जिट पोल के आंकड़ों से भाजपा खुश तो जानिए- AAP-कांग्रेस ने क्या कहा

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha elections exit poll 2019: एक्जिट पोल के आंकड़ों से भाजपा में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि 23 मई को चुनाव परिणाम भी कुछ इसी तरह से आएंगे और नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि दिल्ली में उनकी पार्टी सातों सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सभी एग्जिट पोल के आंकड़े भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने दावा किया कि देश में भाजपा को 350 के करीब सीटें मिलेगी।

prime article banner

केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने भी कहा कि देश में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली में भी सभी सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। मोदी लहर व त्रिकोणीय मुकाबला का लाभ भाजपा को मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को जीत मिलेगी। केंद्र व नगर निगमों के साथ ही दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने से विकास की गति तेज होगी।

कांग्रेस ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को नकारा

सभी सातों चरणों के मतदान खत्म होते ही टीवी चैनलों पर आए एक्जिट पोल को दिल्ली कांग्रेस ने सिरे से नकार दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र कोचर का कहना है कि यह बहुत जल्दी है। नतीजे तो 23 को आएंगे, तब देखेंगे। कोचर ने गत 2004 के एक्जिट पोल का हवाला देते हुए कहा कि उस समय भी भाजपा इंडिया शाइनिंग कर रही थी, एक्जिट पोल भी भाजपा को जिता रही थी। लेकिन हुआ क्या? एक्जिट पोल को धता बताते हुए कांग्रेस ने सरकार बनाई। इस बार भी ऐसा ही होगा। टीवी चैनलों के एक्जिट पोल थोथा साबित होगा और कांग्रेस कहीं अधिक सीटें हासिल करेगी। उन्होंने कहा तीन दिन बाद परिणाम सामने आ जाएगा। अभी कुछ भी कहना जल्दी होगा। कांग्रेस इस एक्जिट पोल को सिरे से नकारती है।

एक्जिट पोल भ्रमित करने वाला: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने कहा कि यह सिर्फ भ्रमित का करने वाला है। दिल्ली की सातों सीटें हम जीत रहे हैं। ओपिनियन पोल में पैसे लेकर सीटें घटाई या बढ़ाई जाती हैं। पंजाब में 2014 में जब हमें 0 सीट दी जा रही थी, तब चौंकाने वाले रिजल्ट आए थे। मगर क्या मुस्लिम का वोट भाजपा को मिला? एक्जिट पोल मिठाई बांटने और ढोल पीटने के लिए ठीक है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.