Sapna Choudhary Birthday Special: यहां जानिये- सपना चौधरी के उन गीतों के बारे में, जिन्होंने देश-दुनिया में मचाया धमाल
Sapna Choudhary Birthday Special हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी के डांस शो में जहां लाखों की भीड़ जुड़ती है तो उनके डांस वीडियोज यूट्यूब पर करोड़ों की संख्या में देखे जाते हैं। लोग उनकी तरह डांस की कोशिश भी करते हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में अपनी सिंगिंग-डांसिंग से लोगों का मनोरंजन करने वालीं सपना चौधरी का 25 सितंबर को जन्मदिन है। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने महज 12 साल की उम्र से डांस करना शुरू किया और आज देश का बच्चा-बच्चा उन्हें जानता है और उनकी तरह डांस करने की तमन्ना रखता है। उन्होंने सामान्य परिवार से बिग बॉस सेलिब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का शानदार सफर तय किया है। सपना चौधरी के डांस शो में लाखों की भीड़ जुड़ती है तो उनके डांस वीडियोज यूट्यूब पर करोड़ों की संख्या में देखे जाते हैं। आइये जानते हैं सपना चौधरी उन मशहूर गीतों के बारे में, जिन्होंने देश-दुनिया में धमाल मचाया हुआ है।
- सपना चौधरी का हरियाणवी गीत 'तेरी आख्या का यो काजल (Teri Aakhya Ka Yo Kajal) उनके मशहूर गीतों में से एक है। सपना के फैंस बार बार यह वीडियो देखना पसंद कर रहे हैं। यूट्यू पर सपना चौधरी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गीतों में से एक है।
- हरियाणवी गाने 'बदली बदली लागे' में सपना चौधरी साथी कलाकार के साथ डांस करती नजर आई हैं, यह वीडियो भी खूब मशहूर हुआ।
- नीले कुर्ते में सपना चौधरी का ये डांस लोगों को खूब भाया, जिसमें गीत के बोल 'लत लग जाएगी' था।
- 'तू चीज़ लाजवाब तेरा..' सपना चौधरी का धमाकेदार डांस भी काफी मशहूर, जो शादी-ब्याह में खूब बजाया जाता है।
- 'हट जा ताऊ...' डांस वीडियो में सपना चौधरी एक ताऊ के साथ मस्त ठुमके लगाती हुई नजर आई थीं। यह गीत मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने गाया ।
- 'मेंहदी वाली रात' वीडियो सॉन्ग पर सपना चौधरी ने दिलकश डांस किया है। हरियाणवी की जबरदस्त डांसर सपना चौधरी की यह गीत यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
- सपना चौधरी ने हरियाणवी सॉन्ग 'बोल तेरे मीठे मीठे' पर शानदार डांस किया, जिसे आज भी खूब पसंद किया जाता है।
- सपना चौधरी का डांस वीडियो 'किडनैप हो जावेगी'( Sapna Choudhary dance video Kidnap Ho Javegi) भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया, यह लोगों के लिए जबरदस्त डांस आइटम बन चुका है।
- साल 2019 में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। इस वीडियो में सपना हरियाणवी गाना 'हुस्न का लाडा' पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दी थीं।
- दिल्ली की रहने वाली सपना चौधरी ने 'दिल्ली की छोरी' नामक सुपरहिट गाना भी दिया, जिसके खूब चर्चा पाई।
- डांसर सपना चौधरी का गाना 'दिल्ली की जाटनी' का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज किया गया तो यह गाना यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया गया।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो