Move to Jagran APP

Delhi-NCR Weather: जल्द शुरू होगा दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम, कोहरा भी करेगा परेशान

जल्द ही शीतलहर का दौर भी शुरू हो सकता है इसके साथ ही लोगों को कोहरा भी परेशान करेगा। कुलमिलाकर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फरवरी तक ठंड का सामना करना पड़ेगा और दिसंबर-जनवरी में कोहरे से भी दो-चार होना है।

By Jp YadavEdited By: Published: Sat, 11 Dec 2021 07:08 AM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 09:08 AM (IST)
Delhi-NCR Weather: जल्द शुरू होगा दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम, कोहरा भी करेगा परेशान
Delhi-NCR Weather: जल्द शुरू होगा दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम, कोहरा भी करेगा परेशान

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। पहाड़ों पर बदले मौसम के मिजाज का असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत पर नजर आने लगा है। शनिवार सुबह ठंड ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों का स्वागत किया, इस दौरान हल्का कोहरा भी रहा, लेकिन वाहन चालकों को विजिबिलिटी की दिक्कत नहीं हुई। उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार तब्दीली देखने को मिलती रहेगी। जल्द ही शीतलहर का दौर भी शुरू हो सकता है, इसके साथ ही लोगों को कोहरा भी परेशान करेगा। कुलमिलाकर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फरवरी तक ठंड का सामना करना पड़ेगा, और दिसंबर-जनवरी में कोहरे से भी  दो-चार होना है।

loksabha election banner

एक सप्ताह तक छाए रह सकते हैं बादल, बारिश के नहीं आसार 

उधर, मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक आकाश में बादल छाए रह सकते हैं और सुबह में हल्का कोहरा होगा। बादल छाने की स्थिति में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ तो बारिश हो सकती है, लेकिन इसके आसार बेहद कम है। 

यहां पर बता दें कि शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 12 से 16 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान आठ से सात डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा नौ डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। लोधी रोड, आया नगर व जाफरपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.