जानिए दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह कब होगी व्यापक वर्षा, मौसम विज्ञानी ने बताया अभी ठंड का कैसा रहेगा हाल
दिल्ली-एनसीआर में अभी मौसम और करवट बदलेगा। बीते दो दिनों से ठंड से लोगों का बुरा हाल है। शनिवार और रविवार को ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। अभी ठंड का ये आलम और कुछ दिनों तक बरकरार रहने वाला है।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में अभी मौसम और करवट बदलेगा। बीते दो दिनों से ठंड से लोगों का बुरा हाल है। शनिवार और रविवार को ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। अभी ठंड का ये आलम और कुछ दिनों तक बरकरार रहने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक असीम कुमार मित्रा ने बताया कि अभी इस सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे।
Daily Weather Video (English) 17.01.2022
Facebook Link: https://t.co/XqdJ07QLXS
You Tube Link: https://t.co/PPeMj8vHRz— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 17, 2022
उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह अभी कुछ दिन और बेहद ठंडे बीतेंगे उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई राज्यों में व्यापक रूप से वर्षा देखने को मिलेगी। उसके बाद मौसम सामान्य होना शुरू होगा। फिलहाल शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम बेहद ठंडा रहने वाला है। इससे पहले भी मौसम विभाग ने बताया था कि अगले तीन से चार दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।
मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में रात या सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया देखने को मिल सकता है। अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 18 से 20 जनवरी के दौरान ओडिशा और झारखंड में घना कोहरा छाया रहेगा।
दिल्ली में बीते 3 दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौमस के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे से दृश्यता यानी विजिबिलिटी घटी है। कई जगह 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी के कारण यातायात भी प्रभावित है। मौसम विभाग की ओर से ये भी बताया गया है कि इस सप्ताह के अंत यानि 21 और 22 जनवरी को व्यापक वर्षा हो सकती है। ये वर्षा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रही है।