Move to Jagran APP

MCD By Election Result 2021: सेमीफाइनल में AAP ने लगाया 'चौका', भाजपा आउट; MDC चुनाव-2022 में कांग्रेस अब फ्रंटफुट पर

MCD By Election Result 2021 मुस्लिम बहुल क्षेत्र चौहान बांगर में कांग्रेस ने पांचों वार्डों में सबसे अधिक मतों 10642 के अंतर से विपक्षी पार्टियों को पछाड़ा। नतीजों के बाद आप व प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाया गया। वहीं भाजपा कार्यालय में सन्नाटा रहा।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 10:06 AM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 10:29 AM (IST)
MCD By Election Result 2021: सेमीफाइनल में AAP ने लगाया 'चौका', भाजपा आउट; MDC चुनाव-2022 में कांग्रेस अब फ्रंटफुट पर
मुस्लिम बहुल चौहान बांगर वार्ड कांग्रेस के खाते में गई।

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। अप्रैल 2022 में होने वाले नगर निगम चुनावों का सेमीफाइनल कहे जा रहे पांच वार्डों के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (Aad Aadmi Party) ने चार पर कब्जा कर लिया। मुस्लिम बहुल चौहान बांगर वार्ड कांग्रेस के खाते में गई, जबकि भाजपा का चार वार्डों में सूपड़ा साफ हो गया। रोहिणी सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी व शालीमार बाग वार्ड पर AAP के उम्मीदवारों ने भारी मतों से जीत हासिल की। मुस्लिम बहुल क्षेत्र चौहान बांगर में कांग्रेस ने पांचों वार्डों में सबसे अधिक मतों 10,642 के अंतर से विपक्षी पार्टियों को पछाड़ा। नतीजों के बाद आप व प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाया गया। वहीं भाजपा कार्यालय में सन्नाटा रहा।

loksabha election banner

चुनाव परिणाम पर आदेश गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा) का कहना है कि कोई भी चुनाव और हार अंतिम नहीं होती। भाजपा चुनाव जरूर हारी है, लेकिन हम हिम्मत नहीं हारे हैं। हम नए संकल्प के साथ, कमियों को दूर करके 2022 का निगम चुनाव नई ऊर्जा के साथ लड़ेंगे और जीत भी दर्ज करेंगे।

वहीं, अनिल कुमार चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस) ने कहा कि  इस बार दिल जीता है, 2022 के निगम चुनाव में दिल्ली भी जीतेंगे। उपचुनावों के परिणाम से शासन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला, लेकिन यह दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण है। दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है, जबकि आम आदमी पार्टी को अल्पसंख्यकों ने नकार दिया है। दिल्ली के मतदाताओं ने कांग्रेस में विश्वास स्थापित किया है।

उधर, अरविंद केजरीवाल (मुख्यमंत्री) ने आम आदमी पार्टी की टिप्पणी पर कहा कि  दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर काम के नाम पर वोट दिया। नगर निगमों में 15 साल के भाजपा के शासन से जनता परेशान हो चुकी है और लोग अब निगमों में भी आप की सरकार बनाने को बेताब हैं। अब पूरे देश में दिल्ली के अंदर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली - पानी समेत अन्य क्षेत्रों में हुए काम की चर्चा हो रही है।

जिस तरह के चुनाव परिणाम आए हैं, उससे लगता है कि आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ अप्रैल 2022 में होने वाले दिल्ली नगर चुनाव में उतरेगी और कांग्रेस को भी एक जीत से ऊर्जा मिली है, जिससे पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.