Move to Jagran APP

World Book Fair 2021: इस बार सबसे अलग होगा पुस्तकों के महाकुंभ में शामिल होने का एहसास, जानें- कैसे हो सकेंगे शामिल

New Delhi World Book Fair 2021 शिक्षा मंत्रालय ने एनबीटी को मेले का आयोजन रद करने की बजाय इसे वर्चुअल रूप में बढ़िया तरीके से करने की स्वीकृति दे दी है। मंत्रलय की स्वीकृति के बाद एनबीटी 29वें विश्व पुस्तक मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 12:10 PM (IST)
World Book Fair 2021:  इस बार सबसे अलग होगा पुस्तकों के महाकुंभ में शामिल होने का एहसास, जानें- कैसे हो सकेंगे शामिल
पुस्तक विमोचन और साहित्य चर्चा सहित सभी कार्यक्रम भी होंगे और अनेक आकर्षण भी रहेंगे।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। New Delhi World Book Fair 2021: साहित्य प्रेमियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने को है। जिस विश्व पुस्तक मेले का उन्हें साल भर इंतजार रहता है, वर्चुअल रूप में वह इस साल भी होने जा रहा है। किताबों के इस मेले में इस बार कोरोना को लेकर भी चर्चा की जाएगी। करीब दो माह की देरी से ही सही, लेकिन इस बार यह मेला 6 से 9 मार्च के दौरान होगा। मेले में देश-विदेश के 250 प्रकाशक भाग लेंगे। लेखक से मिलिए, पुस्तक विमोचन और साहित्य चर्चा सहित सभी कार्यक्रम भी होंगे और अनेक आकर्षण भी रहेंगे।

loksabha election banner

गौरतलब है कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) व भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (आइटीपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पुस्तक मेले का आयोजन प्रगति मैदान में हर साल जनवरी के पहले-दूसरे सप्ताह में किया जाता है। इस मेले में देश-दुनिया के सैकड़ों प्रकाशक भाग लेते हैं और स्टालों की संख्या 1300 से 1500 तक चली जाती है। लेकिन इस बार कोविड-19 संक्रमण की भयावहता के चलते पुराने स्वरूप में इसके आयोजन पर ग्रहण लग गया है। शिक्षा मंत्रालय ने एनबीटी को मेले का आयोजन रद करने की बजाय इसे वर्चुअल रूप में बढ़िया तरीके से करने की स्वीकृति दे दी है। मंत्रलय की स्वीकृति के बाद एनबीटी 29वें विश्व पुस्तक मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।

मेले की थीम इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति रखी गई है। मेले का औपचारिक उद्घाटन 5 मार्च का संभवतया केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे। मेले के लिए अभी तक 200 से अधिक भारतीय प्रकाशक अपना पंजीकरण करा चुके हैं। स्टॉल तीन आकार के होंगे। एक में 60 किताबें प्रदर्शित की जा सकेंगी, दूसरी में 75 व तीसरी में 100 किताबें शो केस होंगी। कैटलॉग सभी प्रकाशक डिस्प्ले कर सकेंगे।

पुस्तक मेले का हैशटेग भी रखा

इस बार विश्व पुस्तक मेले के लिए हैशटेग भी रखा गया है जो ‘एज रियल एज कैन बी’ है। खास बात यह कि पुस्तक मेला किसी ई-कॉमर्स डिजिटल पेज की तरह नहीं, बल्कि पूरी तरह वर्चुअल होगा।

अंतराष्ट्रीय प्रकाशक भी ले रहे हैं हिस्सा

वचरुअल विश्व पुस्तक मेला होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। अभी तक इटली, अमेरिका, ब्रिटेन, आबूधाबी, नेपाल व श्रीलंका सहित 20 से ज्यादा प्रकाशकों ने बुकिंग भी करवा ली है। एनबीटी का कहना है कि यह संख्या अभी और बढ़ेगी।

कुछ इवेंट्स होंगे हाईब्रिड

कुछ इवेंट्स हाईब्रिड होंगे यानी एनबीटी अपने मुख्यालय में लेखकों को बुलाकर शूटिंग करेगा, इनसे आम लोग भी वचरुअली जुड़ पाएंगे। इस दौरान वो अपने प्रश्न भी उनसे पूछ पाएंगे। मेले में एक सभागार भी होगा, जिसमें दर्शकों को कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा। हालांकि पुस्तकें खरीदने में रियायत कितनी दी जाए, ये खुद प्रकाशक तय करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.