Move to Jagran APP

बवाना विस उपचुनाव में AAP की बड़ी जीत, जानें कांग्रेस-BJP को क्या मिला

बवाना उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के वोट फीसद में तकरीबन 18 फीसद का इजाफा हुआ है।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 28 Aug 2017 07:10 PM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2017 07:33 PM (IST)
बवाना विस उपचुनाव में AAP की बड़ी जीत, जानें कांग्रेस-BJP को क्या मिला
बवाना विस उपचुनाव में AAP की बड़ी जीत, जानें कांग्रेस-BJP को क्या मिला

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता की एक और परीक्षा माने जाने वाली बवाना सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना कब्जा कायम रखा है। यहां AAP के उम्मीदवार रामचंद्र ने अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश को 24 हजार से ज्यादा मतों से हराया। वेद प्रकाश AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

loksabha election banner

पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव तक में लगातार हार का सामना कर रही आम आदमी पार्टी के लिए यह जीत संजीवनी बनकर आई है। इसका लाभ उसे 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिल सकता है। 

AAP जीती, लेकिन वोट फीसद गिरा

कहने को आम आदमी पार्टी ने यह चुनाव भारी मतों (24000) से जीता है, लेकिन उसके मत फीसद में भारी गिरावट आई है। 2015 विधानसभा चुनाव में जहां AAP को 57.91 फीसद वोट मिले थे, उपचुनाव में गिरकर 45.43 रह गए। इसे पार्टी निश्चित तौर पर अनदेखा नहीं कर सकती है, क्योंकि दो 2020 में विधानसभा चुनाव होना है।

यह भी पढ़ेंः बवाना उपचुनाव में मिली जीत से अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत

भाजपा के वोट फीसद में कमी

इस बार भाजपा के वोट फीसद में भी पिछले चुनाव के मुकाबले कमी आई है, जिसका कारण उनके उम्मीदवार का चुनाव है। पार्टी ने AAP के बागी प्रत्याशी को टिकट दे दिया, जबकि अपने पुराने नेताओं दरकिनार कर दिया जिससे वो लोग पार्टी के खिलाफ हो गए और भाजपा को अपने ही वोट गंवाने पड़े। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 31.40 फीसद वोट मिले थे तो इस उपचुनाव में महज 27.18 फीसद मत मिले। तुलना करें तो तकरीबन चार फीसद की गिरावट है। 

आम आदमी पार्टी ने जीता बवाना उपचुनाव, यूं मनाया गया जश्न

कांग्रेस हारी पर वोट फीसद बढ़ा

विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने वाली कांग्रेस पार्टी राजौरी गार्डन उपचुनाव के बाद अब बवाना उपचुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया है कि वह आगामी विस चुनाव में टक्कर दे सकती है। कांग्रेस यहां पर तीसरे स्थान पर रही, लेकिन उसके वोट फीसद में तकरीबन 18 फीसद का इजाफा हुआ है। विधानसभा चुनाव में जहां पार्टी को महज 7.8 फीसद वोट मिले थे, इस चुनाव में यह बढ़कर 24.21 फीसद हो गया है। कहा जा सकता है कि कांग्रेस ने भाजपा-आप के वोटरों में सेंध लगाई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.