Move to Jagran APP

कृषि मंत्री पर किसान मोर्चा ने साधा निशाना, कहा- कल कुछ और बोल रहे थे आज कुछ और बोल रहे

क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शनपाल सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कृषि मंत्री पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र तोमर ने पहले कहा था कि हम उन कानूनों को बदलने को तैयार हैं जो किसानों के लिए प्राब्‍लम कर रहे हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 10:26 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 10:26 PM (IST)
कृषि मंत्री पर किसान मोर्चा ने साधा निशाना, कहा- कल कुछ और बोल रहे थे आज कुछ और बोल रहे
क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शनपाल सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कृषि मंत्री पर निशाना साधा।

नई दिल्‍ली, एएनआइ। क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शनपाल सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कृषि मंत्री पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र तोमर ने पहले कहा था कि हम उन कानूनों को बदलने को तैयार हैं जो किसानों के लिए प्राब्‍लम कर रहे हैं। वहीं अब आज कह रहे हैं कि यह कानून किसानों के पक्ष में है। यह सरासर झूठ है। हम इसकी निंदा करते हैं। बता दें कि आज किसानों ने चक्‍का जाम की घोषणा की थी हालांकि दिल्‍ली, यूपी और उत्‍तरखंड को इस चक्‍का जाम से छूट थी। कई राज्‍यों में किसानों ने दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक अनुशासन में विरोध प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

इधर, यूपी गेट पर दिल्ली से आने वाली सर्विस लेन पर भारी पुलिसबल की तैनाती और बैरिकेडिंग के चलते शनिवार को प्रदर्शनकारी पौधे नहीं रोप सके। जिस स्थान पर प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को मिट्टी डाली थी वहां पुलिस ने दोनों ओर बैरिकेड लगा दिए। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बैरिकेडिंग की ओर बढ़े ही थे कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां आने से रोक दिया। पुलिस के दबाव में राकेश टिकैत ने तुरंत पुलिसकर्मियों को प्रणाम किया और लौट गए। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने फुटपाथ के किनारे स्थित खाली जमीन पर मिट्टी डालकर प्रतीकात्मक रूप से गन्ने रोपे।

पुख्ता रही सुरक्षा-व्यवस्था, सामान्य रहा जनजीवन

साहिबाबाद संवाददाता के अनुसार कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 28 नवंबर से चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन द्वारा यहां चक्का जाम नहीं करने के एलान के बावजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सतर्क रहे। जिले को छह जोन और 12 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता की गई। जिले में जनजीवन पूरी तरह से सामान्य रहा।

भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में चक्का जाम नहीं करने का एलान किया था। इसके अलावा देश के अन्य स्थानों पर चक्का जाम करने का एलान किया था। इसके बावजूद यहां पर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जगह-जगह मुस्तैद रहे। मेट्रो स्टेशन, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात रहा। आंतरिक सड़कों पर भी जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। अजय शंकर पांडेय ने कहा कि सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से पुख्ता है।

बजाया हार्न : भाकियू का अन्य स्थानों पर दोपहर में तीन बजे चक्का जाम खत्म हुआ। उसके बाद यहां पर प्रदर्शनकारियों ने वाहनों के हार्न बजाकर चक्का जाम सफल होने की बात की।

रखी नजर : पुलिस महानिरीक्षक मेरठ रेंज प्रवीण कुमार यहां पर डेरा डाले हैं। वह यूपी गेट सहित पूरे जनपद की छोटी सी छोटी सूचनाओं पर नजर रख रहे हैं। वहीं, यहां पर खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। खोड़ा से पैदल आने वाली सड़क पर फ्लाईओवर के नीचे पुलिस बल तैनात रही। उधर, प्रदर्शनकारियों ने एक जेबकतरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कौशांबी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.