महिला से दुर्व्यहार के मामले में केजरीवाल ने किया टवीट, कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
कस्तूरबा नगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कस्तूरबा नगर इलाके की महिला से शराब बेचने वाले लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिला को गंजा कर दिया। चप्पल की माला पहनाकर पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया गया।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कस्तूरबा नगर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कस्तूरबा नगर इलाके में रहने वाली महिला से शराब बेचने वाले लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिला को गंजा कर दिया। चप्पल की माला पहनाकर पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया गया। यह मामला संज्ञान में आने पर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। इस घटना से जुड़े सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि पुलिस से पीड़ित युवती और उसके परिजनों को सुरक्षा देने की मांग की है।
कस्तूरबा नगर में एक शादीशुदा महिला के बाल काटकर, मुंह पर कालिख पोतकर उसके गले में जुटे की माला पहनाकर मोहल्ले में उसका जुलूस निकाला गया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले का बताया जा रहा है।
ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूँ कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। https://t.co/aAinx2Sbti— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 27, 2022
केजरीवाल ने घटना को बताया शर्मनाक
महिला के साथ दुर्व्यहार के मामले को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूँ कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दरअसल, वीडियो में साफ दिख रहा है लोग महिला की मदद करने के बजाय तमाशा देख रहे हैं। ताज्जुब की बात यह है, वीडियो में दिख रहा है पीड़िता के साथ यह घिनौनी हरकत महिलाएं ही कर रही हैं। पीड़िता को क्षेत्र से बाहर छोड़कर आरोपित फरार हो गए। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से मुलाकात की है और वारदात की जानकारी ली। आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया है।
सूत्रों के अनुसार पीड़िता दो वर्ष पहले कस्तूरबा नगर में रहती थी, वह पड़ोस में रहने वाले युवक से प्यार करती थी। पीड़िता के परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह करवा दी थी। पीड़िता की शादी के कुछ महीने बाद युवक ने खुदकुशी कर ली थी। युवक के परिवार को लगता था उसने पीड़िता के चक्कर में अपनी जान ली है। बुधवार को पीड़िता परिवार को कस्तूरबा नगर में मिल गई। आरोप है पूरे परिवार ने महिला को पकड़ा और उसके बाल काट दिए मुंह पर कालिख पोती। गले में जूतों की माला डाली, उसे गली गली घुमाया। उसके बाद क्षेत्र के बाहर छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक वहीं, दिल्ली पुलिस भी इस मामले को लेकर सक्रिय हो गई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़िता अपने परिवार के साथ कड़कड़डूमा गांव में रहती है। बुधवार दोपहर को आरोपित परिवार की चार महिला व एक पुरुष कड़कड़डूमा गांव गए थे। महिला को जबरन आटो में बैठाया गया और उसे कस्तूरबा नगर ले गए। चार साल पहले पीड़िता की शादी हुई थी और उस समय वह नाबालिग थी। शादी के पहले पीड़िता का एक नाबालिग से प्रेम प्रसंग था और शादी क बाद भी वह दोनों के संपर्क में थी।
- वारदात बुधवार दोपहर की है। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पीड़िता के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण सहित विभिन्न धारा में केस दर्ज किया गया है। आर सत्यसुंदरम, जिला पुलिस उपायुक्त शाहदरा