Move to Jagran APP

Pics: करवा चौथ आज, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कई देशों के महिला राजदूतों के संग लगवाई मेहंदी

Karwa Chauth Mehndi केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने चाणक्यपुरी स्थित पीएसओआइ क्लब के लान में प्री करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों की महिला राजदूत डाक्टर नर्स व स्थानीय महिलाएं शामिल रहीं। लेखी ने महिलाओं के साथ खुद भी मेहंदी लगवाईं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 08:43 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 09:43 AM (IST)
Pics: करवा चौथ आज, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कई देशों के महिला राजदूतों के संग लगवाई मेहंदी
पीएसओआइ क्लब के लान में मेहंदी लगे हाथ को दिखातीं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ’ध्रुव कुमार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  दिल्ली में कोरोना के मामले काफी कम होने से करवा चौथ के पर्व का उत्साह बढ़ गया है। इसलिए रविवार को पड़ने वाले पति की लंबी उम्र की कामना के साथ दांपत्य जीवन में खुशियां लाने वाले इस पर्व की तैयारियों को लेकर शनिवार को देर रात बाजार गुलजार दिखे। कनाट प्लेस, चांदनी चौक, करोलबाग, खान मार्केट, राजेंद्र नगर, दरियागंज, पहाड़गंज व कश्मीरी गेट समेत सभी छोटे-बड़े बाजारों में करवा चौथ को लेकर खरीदारी और हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगवाने की होड़ दिखी।

loksabha election banner

वहीं, केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को चाणक्यपुरी स्थित पीएसओआइ क्लब के लान में प्री करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों की महिला राजदूत, डाक्टर, नर्स व स्थानीय महिलाएं शामिल रहीं। लेखी ने महिलाओं के साथ खुद भी मेहंदी लगवाईं। उन्होंने मेहंदी कार्यक्रम के बाद सभी महिलाओं को करवा चौथ के मायने बताने के लिए एक कहानी भी सुनाई।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन विभिन्न देशों की महिला राजदूतों को भारतीय संस्कृति का एहसास कराएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला डाक्टरों और नर्स को भी सम्मानित करना है। सभी ने हमें महामारी से बचाने के साथ ही पत्नी, बेटी और मां के तौर पर अपने कर्तव्यों का पालन किया है। कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाएं शामिल थीं। कार्यक्रम में हस्त शिल्प व साड़ियों का स्टाल भी लगाया गया था।

कनाट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचीं। उन्होंने अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी हाथों और पैरों में लगवाई। मेहंदी लगाने वाले कलाकार इस विशेष दिन के लिए रामपुर और जयपुर से आए हैं।

पतियों ने भी की खरीददारी

इस अवसर पर लोगों ने भी पत्नी के लिए विशेष उपहारों की खरीदारी की। इनमें आभूषण प्रमुख रहे। ऐसे में चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी व दरीबा कलां के साथ ही करोलबाग में स्थित ज्वेलरी की दुकानों पर काफी चहल-पहल दिखी। हालांकि, इधर सोने व चांदी के दाम बढ़े हुए हैं।

रेस्तरां में आई एडवांस बुकिंग

करवा चौथ पर्व पर महिलाओं की ओर से निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को खाना खाकर व्रत खोला जाता है। ऐसे में महिलाओं के लिए उनके पति ने पहले ही कनाट प्लेस, खान मार्केट, पुरानी दिल्ली व करोलबाग आदि इलाकों में बने रेस्तरां व होटल में एडवांस बुकिंग करा दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.