Move to Jagran APP

Delhi: प्रदर्शन कर रहे छात्रों के आरोपों पर JNU प्रशासन ने दी सफाई, कहा- अफवाह न फैलाएं

जेएनयू प्रशासन ने शुक्रवार को सफाई दी है कि छात्रावास के नए नियमों पर कुछ प्रेरित छात्रों द्वारा कर्फ्यू समय और ड्रेस कोड पर अफवाएं फैलाई जा रही हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 10:15 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 10:15 PM (IST)
Delhi: प्रदर्शन कर रहे छात्रों के आरोपों पर JNU प्रशासन ने दी सफाई, कहा- अफवाह न फैलाएं
Delhi: प्रदर्शन कर रहे छात्रों के आरोपों पर JNU प्रशासन ने दी सफाई, कहा- अफवाह न फैलाएं

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रावास के नए नियमों के खिलाफ बीते सोमवार से विश्वविद्यालय के छात्र कैंपस में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में छात्र संघ समेत वामपंथी छात्र संगठन से जुड़े छात्र शामिल हैं। साथ ही आम छात्र भी प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों द्वारा प्रशासन पर आरोप लगाया गया है कि वह जेएनयू में कर्फ्यू समय को लागू कर रहे हैं।

loksabha election banner

इस मामले में बीते सोमवार के दिन इंटर हॉल एडमिनिस्ट्रेशन कमेटी की बैठक हुई थी। तब छात्रावास के नए नियमों को लागू कर दिया था। जिसका छात्र संघ की तरफ से लगातार विरोध किया जा रहा है। इस सिलसिले में गुरुवार को छात्र संघ ने कुलपति को नोटिस भी दिया था।

वहीं जेएनयू प्रशासन ने शुक्रवार को सफाई दी है कि छात्रावास के नए नियमों पर कुछ प्रेरित छात्रों द्वारा कर्फ्यू समय और ड्रेस कोड पर अफवाएं फैलाई जा रही हैं। बीते 14 सालों में छात्रावास के मेनुअल में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इसके नियमों की 14 साल में समीक्षा नहीं की गई थी। नए नियमों के तहत किसी भी तरह के ड्रेस कोड को शामिल नहीं किया गया है, जो पहले था वही है। इसमें कहा गया है कि खाने के स्थल पर (डाइनिंग हॉल) पर सभी को व्यवस्थित कपड़ों पर आने के लिए निर्देश दिया गया है। पहले भी ये ही कहा गया था।

नए नियमों के तहत यह निर्धारित किया गया है कि पुस्तकालय के बंद होने के बाद छात्र रात 11 बजे तक या इससे आधे घंटे बाद तक छात्र अपने छात्रावास में पहुंच जाएं। इस समय के बाद कोई भी छात्र किसी भी तरह की हिंसक घटनाक्रम में शामिल होता पाया गया। जिससे कैंपस के शांतिपूर्ण माहौल में विघ्न पैदा होगा। तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएघी। यह नियम 14 साल पहले के नियम में भी शामिल था।

16 छात्रावास में रहे रहे छात्र नहीं देते थे बिजली समेत अन्य बिल 

जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को सूचना देते हुए जानकारी दी है कि कैंपस के 16 छात्रावास रह रहे छात्रों द्वारा बिजली बिल, पानी के बिल, सर्विस के बिल समेत अन्य बिलों को नहीं दिया जाता था। इससे जेएनयू पर हर वर्ष 10 करोड़ रुपये का खर्चे आता था। सुबासीर छात्रावास एवं यमुना छात्रावास में रह रहे शादीशुदा शोधार्थियों द्वारा ही बिजली, पानी एवं अन्य बिल दिए जाते रहे हैं। 10 करोड़ रुपपे के फंड को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा नहीं दिया जाता था।

छात्रावास में शुल्क में हुई बढ़ोतरी का ब्योरा 


मौजूदा शुल्क                     आइएचए कमेटी द्वारा स्वीकृत किया गया शुल्क    

खाने का बिल                  वास्तविक के अनुसार            वास्तविक के अनुसार

स्थापना शुल्क                1100 रुपये प्रति सेमेस्टर        1100 रुपये प्रति सेमेस्टर

बर्तन के शुल्क                    250 रुपये वार्षिक               250 रुपये वार्षिक

अखबार के शुल्क                  50 रुपये वार्षिक               50 रुपये वार्षिक

रूम रेंट (एक सीट)                20 रुपये प्रति महिना           600 रुपये प्रति महिना

रूम रेंट (दो सीट)                10 रुपये प्रति महिना           300 रुपये प्रति महिना

उपयोगिता शुल्क                    कुछ नहीं                   वास्तविक के अनुसार

(बिजली, पानी एवं अन्य)  

सर्विस शुल्क                          कुछ नहीं                  1700 प्रति महिना

(साफ-सफाई, रखरखाव एवं अन्य)

वन टाइम मैस सिक्युरिटी             5500 रुपये               12,000 रुपये

(वापस लौटा दिया जाएगा)  

 ये भी पढ़ेंः Odd-Even के दौरान सरकारी दफ्तरों के कामकाज के समय में किया गया बदलाव

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.