Move to Jagran APP

Janmashtami 2020: कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, भक्तों को मिलेगा सील पैक पंचामृत

कोरोना के चलते इस साल मंदिरों में भक्तों के घर से बनकर आए प्रसाद का भगवान को भोग नहीं लगाया जाएगा। भक्तों को झंडेवालान मंदिर में सील पैक प्रसाद भक्तों को दिया जाएगा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 01:02 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 01:03 PM (IST)
Janmashtami 2020: कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, भक्तों को मिलेगा सील पैक पंचामृत
Janmashtami 2020: कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, भक्तों को मिलेगा सील पैक पंचामृत

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी के प्रमुख मंदिरों में कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रमुख मंदिरों को वृंदावन की तरह ही सजाया जा रहा है। कोरोना के चलते भले ही वृंदावन के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद हों, लेकिन इस बार जन्माष्टमी पर दिल्ली के मंदिर बिल्कुल ब्रज की झलक देंगे। राजधानी में मंदिरों को भव्य रूप से सजाने का काम तेजी से चल रहा है। मंदिरों में मथुरा वृंदावन की तरह ही फूल बंगला सजाया जाएगा, जिसमें भगवान कृष्ण अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

loksabha election banner

भव्य सजावट की तैयारियां शुरू 

झंडेवालान मंदिर के प्रबंधक रविंद्र गोयल ने बताया कि इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर में भगवान की झांकियां सजाई जा रही हैं। इनमें भगवान ठाकुर बांके बिहारी लाल और द्वारकाधीश की झांकी को सजाया जा रहा है। वृंदावन में कोरोना संक्रमण और मंदिर में निर्माण कार्य के चलते मंदिर के कपाट बंद चल रहे हैं, जिसके चलते भक्त उनके दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में भक्तों की श्रद्धा को देखते हुए इस बार बिहारीजी की झांकी विशेष रूप से सजाई जा रही है। इसके अलावा भक्तों के बीच शारीरिक दूरी बनी रहे, इसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, बिरला मंदिर में इस साल भक्तों को झांकियों के दर्शन भले ही न हो सकें, लेकिन मंदिर में भव्य सजावट की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

पहली बार मिलेगा सील पैक पंचामृत

कोरोना के चलते इस साल मंदिरों में भक्तों के घर से बनकर आए प्रसाद का भगवान को भोग नहीं लगाया जाएगा। भक्तों को झंडेवालान मंदिर में सील पैक प्रसाद भक्तों को दिया जाएगा। पहली बार एक नामी कंपनी का सील पैक पंचामृत भी भक्तों को शाम छह बजे से ही देना शुरू कर दिया जाएगा।

जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को इस्कॉन में नहीं मिलेंगे भगवान के दर्शन

कोरोना के चलते इस बार ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल मंदिर प्रबंधन के स्थायी सदस्य ही भगवान के जन्मोत्सव पर मौजूद रहेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इस्कॉन के राष्ट्रीय मीडिया निदेशक युधिष्ठिर कृष्ण दास ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी सादगी से मनाई जाएगी।

यमुनापार के मंदिरों में भी तैयारी जोरों पर

यमुनापार के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रीत विहार स्थित गुफा वाला मंदिर, गोराखपार्क स्थित श्रीराजमाता झंडेवालान मंदिर, मौजपुर के कृष्णा मंदिर, यमुना विहार के श्री शिव शक्ति मंदिर, श्री कृष्णा मंदिर, खजूरी स्थित पावेश्वर महादेव मंदिर, मयूर विहार स्थित नीलम माता मंदिर,भोलानाथ नगर स्थित झारखंडी शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों में कान्हा के जन्म को लेकर तैयारियां चल रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.