युवती के कमरे में जाते दिखे थे नामी मुनि नयन सागर, होटल का वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज
युवती के साथ वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में रहे उपाध्याय नयन सागर महाराज से उपाध्याय का पद वापस ले लिया गया है। यह फैसला गुजरात के जूनागढ़ के गिरनार में लिया गया।
नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर, जेएनएन। Jain Muni Nayan Sagar Video Case दिल्ली से बेहद करीब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर की युवती के साथ वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में रहे उपाध्याय नयन सागर महाराज से उपाध्याय का पद वापस ले लिया गया है। यह फैसला गुजरात के जूनागढ़ के गिरनार में लिया गया। जैन समाज के इतिहास में यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। सकल जैन समाज खतौली ने नयन सागर को दिए गए दंड को कम बताया।
बीते दिनों वीडियो प्रकरण नयन सागर के गुरु निर्मल सागर महाराज के संज्ञान में लाया गया। गिरनार पहुंचे धर्म बचाओ संघर्ष समिति के पंकज जैन ने बताया कि निर्मल सागर महाराज ने सभी का पक्ष सुना। नयन सागर ने प्रायश्चित किया। उन्हें छह दंड दिया गया, लेकिन यह बहुत कम हैं। इसे बढ़ाने के लिए उनका संगठन निर्मल सागर महाराज से मांग करेगा। मांग नहीं मानी गई तो जैन समाज के बीच मामले को पुन: रखा जाएगा।
जैन धर्म संरक्षण महासंघ दिल्ली के अध्यक्ष को सजा के बाबत भेजा खत
उधर, सकल जैन समाज खतौली के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने मंगलवार को जैन धर्म संरक्षण महासंघ दिल्ली के अध्यक्ष व महामंत्री को पत्र भेजकर कहा कि नयन सागर को बेहद कम दंड दिया गया। उन्हें हमेशा के लिए मुनि पद से वंचित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई भी करनी चाहिए।
यह है मामला
28 जुलाई को सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो क्लिप वायरल हुई थीं, जिनमें उपाध्याय नयन सागर अतिशय क्षेत्र वहलना में रात को खतौली निवासी युवती के कमरे में जाते हुए, युवती के साथ कमरे से बाहर आते हुए नजर आ रहे थे। युवती द्वारा नयन सागर का इंतजार करते हुए गैलरी में टहलते हुए देखा गया था।
इस प्रकरण को लेकर खतौली से लेकर दिल्ली तक में नयन सागर का विरोध हुआ। चंडीगढ़ में नयन सागर जहां चातुर्मास कर रहे थे, वहां पर धरना-प्रदर्शन किया गया।
दिल्ली-एनसीआर की महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक