Move to Jagran APP

International Women's Day 2021: महिला सशक्तिकरण के लिए निकाली गई साइकिल रैली

नई दिल्ली जिले के संयुक्त आयुक्त जसपाल सिंह की पत्नी शिवानी सिंह ने जनपथ में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें महिला पुलिसकर्मी और राइडर्स क्लब की करीब 200 महिलाओं ने हिस्सा लिया। नई दिल्ली में घुमती हुई रैली विजय चौक पर जाकर खत्म हुई।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 08:03 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 08:03 PM (IST)
International Women's Day 2021: महिला सशक्तिकरण के लिए निकाली गई साइकिल रैली
नई दिल्ली जिले में आयोजित किया गया साइक्लोथान

नई दिल्ली [संतोष शर्मा]। महिला दिवस के मौके पर महिला शक्तिकरण के लिए नई दिल्ली जिला पुलिस द्वारा रविवार को साइक्लोथान का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली में महिला पुलिसकर्मियों और अन्य ने हिस्सा लिया। रैली में महिलाओं ने साइकिल पर महिला अपराध के प्रति जगरुकता और अन्य विषय पर पट्टियां लगा रखी थीं।

loksabha election banner

महिला पुलिसकर्मी और राइडर्स क्लब की करीब 200 महिलाओं ने लिया हिस्सा

नई दिल्ली जिले के संयुक्त आयुक्त जसपाल सिंह की पत्नी शिवानी सिंह ने जनपथ में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें महिला पुलिसकर्मी और राइडर्स क्लब की करीब 200 महिलाओं ने हिस्सा लिया। नई दिल्ली में घुमती हुई रैली विजय चौक पर जाकर खत्म हुई।

महिला शक्तिकरण को बढ़ावा देने के मकसद से हुआ आयोजन

रैली में नई दिल्ली जिले की अतिरिक्त उपायुक्त अंजीता चेपयाला और चाणक्यपुरी सब-डिविजन की एसीपी प्रज्ञा आनंद के अलावा इंस्पेक्टर राजबाला और दिल्ली राइडर्स क्लब की प्रमुख सदस्य पुनीता ने भी हिस्सा लिया। नई दिल्ली के डीसीपी डा. ईश सिंघल ने बताया कि रैली का आयोजन महिला दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और महिला शक्तिकरण को बढ़ावा देने के मकसद से किया गया था।

इसका थीम नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं महिलाएं रखी गई थी। वहीं, इस मौके पर नई दिल्ली जिला पुलिस द्वारा राजीव चौक स्थित सेंट्रल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें अस्मिता थियेटर, जागरण ग्रुप और स्कोप प्लस नाम की गैर सरकारी संगठन द्वारा नुक्कड़ नाटक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनका विषय भी महिला सशक्किरण पर आधारित था। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीती सूरी मिश्रा मौजूद रहीं।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.