कार्यकारिणी बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को जनहित के कार्यों के लिए किया प्रेरित
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। उनसे प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को जनहित के कार्य करते रहने चाहिए। ताकि लोगों को सुविधाएं दी जा सके और उनकी समस्याओं को खत्म किया जा सके।
नई दिल्ली [आशीष गुप्ता]। भाजपा नवीन शाहदरा जिले की कार्यकारिणी बैठक में कार्यकर्ताओं को जनहित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। उनसे प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को जनहित के कार्य करते रहने चाहिए। ताकि लोगों को सुविधाएं दी जा सके और उनकी समस्याओं को खत्म किया जा सके।
जरूरतमंदों को मिला मुफ्त राशन
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना की विकट परिस्थितियों में देश ही नहीं, दुनिया को रास्ता दिखाने का काम किया। 120 करोड़ लोगों का निश्शुल्क कोरोना रोधी टीका लगवाया। जरूरतमंदों को निश्शुल्क राशन देने का काम किया।
MCD Election 2022: दिल्ली में आम आदमी पार्टी चलाएगी एमसीडी बदलाव अभियान
राष्ट्र को आगे ले जाने के लिए कर्तव्यों का पालन करना चाहिए
जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सबको अपना स्वयं मूल्यांकन करना चाहिए। राष्ट्र को आगे ले जाने के लिए कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। हर जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नई आबकारी नीति से युवाओं को नशे में डुबाने का काम किया जा रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी कर कहा- मेरी घोषणा से कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल को लगी मिर्ची
बैठक में रही इनकी मौजूदगी
इस बैठक में जिला प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा, पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के चेयरमैन बीर सिंह पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवेश शर्मा, कैलाश, डाक्टर अनिल गुप्ता, रोहतास नगर विधायक जितेंद्र महाजन, पूर्व विधायक जगदीश प्रधान, रंजीत कश्यप, जिला महामंत्री मीनाक्षी शिवम जितेंद्र कंवर, मनोज त्यागी, गौरव खारी आदि शामिल हुए।
दिल्ली में कोई भी लाभार्थी मुफ्त राशन से नहीं रहेगा वंचित : इमरान हुसैन