Move to Jagran APP

राफेल विवाद पर भारतीय युवा कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ क‍िया प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने लोक कल्‍याण मार्ग में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भ्‍ाारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 04:15 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 04:54 PM (IST)
राफेल विवाद पर भारतीय युवा कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ क‍िया प्रदर्शन
राफेल विवाद पर भारतीय युवा कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ क‍िया प्रदर्शन

नई दिल्‍ली, जेएनएन। राफेल विवाद पर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी पर राफेल सौदे में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय युवा कांग्रेस ने लोक कल्‍याण मार्ग में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भ्‍ाारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

loksabha election banner

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्‍यक्ष केशव चांद यादव ने कहा क‍ि राहुल गांधी ने यह साबित कर द‍िया है की मोदी सरकार ने राफेल डील में धांधली की है। प्रवक्‍ता अमरीश रंजन पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा क‍ि मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्‍था को ध्‍वस्‍त कर इस धांधली को छुपाने का काम किया है। हम लोगों का प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए पीएम ऑफिस की तरफ बढ़ रहे थे। आगे बढ़ने के दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की, थोड़ी देर बाद इन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को मंदिर मार्ग पुलिस थाने में रखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.