Move to Jagran APP

India China Border Tension: इंडिया गेट पर हिरासत में लिए गए दिल्ली कांग्रेस चीफ अनिल चौधरी

India China Border Tensionदिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी को शुक्रवार दोपहर इंडिया गेट पर हिरासत में ले लिया गया।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 12:04 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 12:54 PM (IST)
India China Border Tension: इंडिया गेट पर हिरासत में लिए गए दिल्ली कांग्रेस चीफ अनिल चौधरी
India China Border Tension: इंडिया गेट पर हिरासत में लिए गए दिल्ली कांग्रेस चीफ अनिल चौधरी

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। India China Border Tension: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी (Anil Kumar Chaudhary, President of Delhi Pradesh Congress Committee) को शुक्रवार दोपहर इंडिया गेट पर हिरासत में ले लिया गया, वहीं उन्हें रिहा भी कर दिया गया। आरोप है कि अनिल चौधरी बिना इजाजत कई कार्यकर्ताओं के साथ इंडिया गेट पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

loksabha election banner

नई दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक, शुक्रवार को कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता बिना किसी अनुमति के इंडिया गेट स्थित नेशनल स्टेडियम के पास जमा हो गए थे। उन्हें केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के निर्देशों के मद्देनजर तुरंत वहां से हटने के लिए कहा गया, लेकिन वे नहीं माने। इस पर कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि देश में भीड़ जमा करने और प्रदर्शन करने की मनाही है। बावजूद इसके यहां पर लोग जमा हुए थे।

 

जागरण संवाददाता के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी शुक्रवार को भारत चीन सीमा पर गलवन घाटी पर वीरगति को प्राप्त भारतीय सेना के जवानों को इंडिया गेट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक,  अनिल चौधरी को धारा 144 का उल्लंघन करने के कारण हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले 17 मई को भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी को दिल्ली पुलिस ने उनके घर पर ही हिरासत में ले लिया था। अनिल चौधरी पर आरोप था कि उन्होंने अपने वाहनों से लोगों को दिल्ली-यूपी गेट पर पहुंचाया और यहां भीड़ जुटा दी थी। वहीं, अनिल चौधरी ने आरोपों को नकार दिया था

दिल्ली पुलिस का कहना था कि उन्होंने लोगों को दिल्ली-यूपी गेट पर पहुंचाया। इस दौरान प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। शारीरिक दूरी और मास्क पहनने के नियम का भी उल्लंघन किया गया।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने सफाई में कहा था कि आश्रय केंद्र में शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.