अवैध हथियार, गोला-बारूद और मादक दवा सप्लाई करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, दो गिरफ्तार
दिल्ली उत्तर प्रदेश और हरियाणा अवैध हथियार गोला-बारूद और मादक दवा का धंधा करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली उत्तर प्रदेश और हरियाणा अवैध हथियार, गोला-बारूद और मादक दवा का धंधा करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से .32 बोर की पांच पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और 15 किलो गांजा बरामद हुआ है।
कुख्यात ड्रग सरगना शराफत अली मुंबई से गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को कुख्यात ड्रग सरगना शराफत अली को मुंबई से गिरफ्तार किया है। शराफत अली, निजामुद्दीन थाने का घोषित अपराधी है। इसके खिलाफ ड्रग तस्करी के 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
दो हफ्ते पहले इसके दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने गुरुग्राम बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। इनके पास से साढ़े तीन किलो हेरोइन बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने जब निजामुद्दीन स्थित शराफत के घर पर छापा मारा, तब बाप-बेटा दोनों फरार हो गए थे। बीते दिनों शराफत के बारे में क्राइम ब्रांच को पता चला कि वह मुंबई में छिपा हुआ है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई जाकर शराफत अली को गिरफ्तार कर लिया। शराफत की गिनती दिल्ली के कुछ बड़े ड्रग तस्करों में होती है। वह कई सालों से दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा था। वह लंबे समय से फरार था। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो