Move to Jagran APP

अवैध निर्माण हुआ नियमित फिर भी वेबसाइट से हटा रहा है निगम, सदन में बोले सेंट्रल जोन के चेयरमैन

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक भाजपा के पार्षदों ने अधिकारियों द्वारा काम को नजरअंदाज किए जाने पर घेराव से सदन में जोन चेयरमैन तक असहाय नजर आए। उनका कहना था अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 06:27 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 08:18 AM (IST)
अवैध निर्माण हुआ नियमित फिर भी वेबसाइट से हटा रहा है निगम, सदन में बोले सेंट्रल जोन के चेयरमैन
अवैध निर्माण हुआ नियमित फिर भी वेबसाइट से हटा रहा है निगम

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक भाजपा के पार्षदों ने अधिकारियों द्वारा काम को नजरअंदाज किए जाने पर घेराव से सदन में जोन चेयरमैन तक असहाय नजर आए। उनका कहना था अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे हैं। सेंट्रल जोन के चेयरमैन ने तो अधिकारियों पर लोगों का परेशान करने का आरोप लगाते हुए अवैध रूप से सेवा शुल्क लेने तक का आरोप लगाया। वहीं, पश्चिमी जोन की चेयरमैन श्वैता सेनी का कहना था कि उन्हें 2018 में एक सवाल का जवाब मांगा था अभी तक नहीं मिला है। पार्षदों और जोन चेयरमैन को हो रही दिक्कत को महापौर मुकेश सुर्यान ने शर्मनाक बताया और अधिकारियों को चेतावनी दी वह सुधर जाएं।

loksabha election banner

सेंट्रल जोन के चेयरमैन राजपाल सिंह ने कहा कि उनके इलाके में कई संपत्तियां ऐसी है जो पहले अवैध निर्माण को लेकर चिह्निंत थी अब उन्होंने अपनी संपत्ति को नियमित करा लिया है। वहीं, इससे संबंधित शुल्क भी निगम को अदा कर दिया है। बावजूद निगम की वेबसाइट से ऐसी संपत्तियों को सूची से बाहर नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग अगर संपत्ति पर लोन लेना चाह रहे हैं तो वह भी नहीं मिल रहा है।

उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि लोगों को अधिकारी और कर्मचारी इसलिए परेशान कर रहे हैं कि ताकि अवैध रूप से सेवा शुल्क ले सके। उन्होंने कहा कि जोन के अधिकारियों को कहा है कि दो बजे के बाद वह दफ्तर में जनसुनवाई के लिए उपस्थित हो फिर भी विभागों के अधिकारी जोन में सीट पर उपलब्ध नहीं होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.