Delhi Murder Case: दूसरी शादी के लिए गर्भवती पत्नी को मार डाला, फिर पूरी रात बैठा रहा शव के पास
Delhi Murder Case दूसरी शादी करने के लिए पति ने रात के समय अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और शव के साथ कई घंटे तक बैठा रहा।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Murder Case: मुंडका थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि वह दूसरी शादी करना चाहता था। आरोपित ने रात के समय अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और शव के साथ कई घंटे तक बैठा रहा। सुबह जब वहां आसपास के लोग ने शख्स को आवाज लगाई तो वह बाहर निकला और कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर आई पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार 25 साल का माजिद अपनी पत्नी शबीला खातून के साथ बक्करवाला कॉलोनी में एक निर्माणाधीन भवन की साइट पर रहता था। शबीला दो माह की गर्भवती थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि माजिद चाहता था कि वह दूसरी शादी करे, लेकिन शबीला विरोध करती थी। इस वजह से दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। बुधवार रात को भी पति पत्नी में इसी मुद्दे पर विवाद हुआ था। उसने शबीला से घर छोड़कर जाने के लिए कहा। लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हो रही थी। फिर आरोपित ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और रात भर शव के साथ पड़ा रहा। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम मृतक के स्वजन के आने के बाद होगा।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो