पहले पत्नी को बेलन से पीटा फिर भी दिल नहीं माना तो घोंट दिया गला, जांच के दौरान पुलिस रह गई सन्न
शादी के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे। रविवार को भी दोनों ही घर में थे दोनों के बीच झगड़ा हो गया। हालांकि इसके बाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
नई दिल्ली (शुजाउद्दीन)। हर्ष विहार इलाके में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी को बेलन से बुरी तरह से पीट दिया। इतने पर भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने पत्नी का गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान सायमा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर आरोपित आफताब को ढूंढ रही है।
पहले पति की हत्या के बाद आफताब से की थी दूसरी शादी
पुलिस के अनुसार सायमा अपने परिवार के साथ गली सबोली, हर्ष विहार में रहती थी। सायमा के पहले पति बबलू से चार बच्चे हैं। कुछ वर्ष पहले बबलू की सड़क हादसे मौत हो गई थी। इसके बाद करीब डेढ़ साल पहले सायमा ने आफताब नाम के शख्स से दूसरी शादी कर ली थी। आफताब मजदूरी करता है। आरोप है कि पहले पति की मौत के बाद कई लाख रुपये का मुआवजे सायमा को मिला था।
पैसे हड़पने के लिए सायमा से शादी का बनाया प्लान
मुआवजा हड़पने के लिए ही आफताब ने सायमा से शादी की। शादी के बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे। रविवार दोपहर को दोनों ही घर में थे, दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि आफताब ने छोटे बच्चों के सामने ही सायमा को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया, इसके बाद आरोपित ने अपनी पत्नी को उठाकर फर्श पर ही पटक दिया। इतना मारने पर भी जब आरोपित को तसल्ली नहीं हुई तो उसने अपने पत्नी का गला घोंट दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए लंबी है कोरोना की लड़ाई, मगर मिल रहे शुभ संकेत
Inspiring Story: लॉकडाउन में स्वरोजगार की पहल कर महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर
प्रवासी मजदूरों का दर्द: केजरीवाल सरकार ने अधिकारियों से कहा ट्रेनों से सुरक्षित घर भेजिए इन्हें