केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारम्भ
कमानी सभागार में भारतीय सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित 5वें अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। कमानी सभागार में भारतीय सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित 5वें अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। रामायण महोत्सव में थाइलैंड के कलाकारों ने रामायण पर आधारित लीला का मंचन किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने वहां बैठकर रामलीला मंचन का आनंद लिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोग भी मौजूद रहे। अमित शाह के साथ में स्थानीय भाजपा नेता भी रामायण पर आधारित लीला का मंचन देखा।
बता दें कि दिल्ली में हर साल थाइलैंड से आए कलाकार रामायण पर आधारित लीला का मंचन करते हैं। बताया जा रहा है कि थाइलैंड के कलाकार रामायण पर आधारित लीला का मंचन करते हुए लोगों का मन मोह भी लेते हैं।