दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने सचिवालय के सामने खुद को मारी गोली
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली सचिवालय के सामने शुक्रवार की सुबह बड़ी घटना हो गई। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। खुद को गोली सेे उड़ाने वाले हेड कांस्टेबल का नाम सोहनवीर बताया जा रहा है। सोहनवीर ने वीआइपी पार्किंग में यह खतरनाक कदम उठाया है। घटना के बाद वहां वहां अफरातफरी का माहौल बन गया है। पुुुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीडियो से आहत था सोहनवीर
दिल्ली सचिवालय के गेट नम्बर तीन पर हुए हादसे के बाद वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो खजूरी खास के बिहारीपुर इलाके में यह रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार ससुराल पक्ष से आए कुछ लोगों ने इन्हीं पीटा था जिसका वीडियो आस-पड़ोस के लोगों ने बना लिया था। इससे वह काफी आहत थे। कल देर से सचिवालय में ड्यूटी भी ज्वाइन की थी। अपने साथियों को इस वीडियो के बारे में बताया भी था। इस कारण तनाव में था। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया है।पत्नी का मामा यूपी पुलिस में है।