Move to Jagran APP

Happy Birthday Khesari Lal Yadav: एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये तक लेते हैं खेसारी लाल यादव, कभी बेचते थे दूध

Happy Birthday Khesari Lal Yadav खेसारी लाल यादव ने अपनी गायकी और अभिनय के दम पर रवि किशन दिनेश लाल यादव निरहुवा यश मिश्रा जैसे दिग्गज भोजपुरी एक्टर के समकक्ष खड़े हैं। अपने करियर की शुरुआत खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म साजन चले ससुराल से की थी।

By Jp YadavEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 04:00 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 02:33 PM (IST)
Happy Birthday Khesari Lal Yadav: एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये तक लेते हैं खेसारी लाल यादव, कभी बेचते थे दूध
भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Happy Birthday Khesari Lal Yadav:  भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का आज (15 मार्च) जन्म दिन है। वैसे विकिपीडिया पर उनका जन्मदिन 6 मार्च को शो होता है, लेकिन खेसारी लाल यादव का कहना है कि वह उनका जन्म दिन 15 मार्च को होता है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सटे बिहार के सिवान में 15 मार्च को जन्में खेसारी लाल यादव को सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले हैप्पी बर्थडे कह रहे हैं। सिर्फ देश से ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे प्रशंसक भी खेसारी लाल यादव की लंबी उम्र की कामना कर 'Happy Birthday Khesari Lal Yadav' लिख रहे हैं। खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोग उन्हें जमकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जिंदगी में संघर्ष कितना भी कठिन क्यों न हो, अगर सच्चा है तो कामयाबी जरूर मिलती है। अपनी हिम्मत और सच्ची मेहनत से कामयाबी की कहानी लिखने वाले भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav, superstar of Bhojpuri cinema) को आज कौन नहीं जानता है। यूपी-बिहार ही नहीं, विदेशी में भी उनके चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं। कभी पाई-पाई को मोहताज खेसारी लाल यादव आज एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये तक की भारी-भरकम फीस लेते हैं। 

loksabha election banner

बॉलीवुड एक्ट्रेस Alisa khan ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया शानदार मैसेज, आप भी पढ़िये

छपरा में बेचते थे दूध, फिर दिल्ली में खोली लिट्टी चोखे की दुकान 

आज के भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की कामयाबी का सफर बेहद संघर्ष भरा रहा है। तकरीबन एक दशक पहले खेसारी लाल यादव अपने गृह राज्य बिहार के छपरा जिले में दूध बेचने का काम करते थे। शरीर से ठीकठाक खेसारी ने आवेदन किया तो उनका चयन बीएसएफ में हाे गया। यहां भी एक दिक्कत थी कि उनके मन में एक गायक था और उनके दिल में भाेजपुरी गायक बनने का जुनून सवार था। बीएसएफ में शामिल हुए, ज्वाइन भी किया, लेकिन कुछ ही महीने में नौकरी छाेड़ दी। इसके बाद संघर्ष की कड़ी में दिल्ली आ गए। यहां पर आकर उन्होंने म्यूजिक एल्बम निकालने के लिए कई नामी कंपनियाें के चक्कर लगाए। बात नहीं बनी। यहां रहने के दौरान दो वक्त को रोटी का जुगाड़ करना था, इसलिए दक्षिणी दिल्ली के ओखला इलाके में लिट्टी-चाेखा की दुकान लगा ली। दो वक्त की रोटी का जुगाड़ हुए तो तमन्ना जाग गई म्यूजिक एल्बम निकालने की। लिट्टी-चोखा की दुकान में अपने ग्राहकों को स्वादिष्ट खाना खिलाने के दौरान  अपने ग्राहकाें काे गाना भी गाकर सुनाते थे।

Kisan Andolan : संयुक्त किसान मोर्चा और राकेश टिकैत के लिए बुरी खबर, यूपी और हरियाणा के बॉर्डर पर घटे प्रदर्शनकारी

काययाबी की बुलंदी पर हैं खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव ने अपनी गायकी और अभिनय के दम पर रवि किशन, दिनेश लाल यादव 'निरहुवा', यश मिश्रा जैसे दिग्गज भोजपुरी एक्टर के समकक्ष खड़े हैं। अपने करियर की शुरुआत खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 11 हजार रुपये मिले थे। यह महज इत्तेफाक है कि सलमान खान को भी अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' के करीब-करीब इतने ही रुपये मिले थे। अपनी मेहनत से भोजपुरी सिनेमा में खेसारी ने अपनी अलग जगह बनाई है। वर्तमान में वह भोजपुरी फिल्मों से सुपरस्टार हैं। खेसारी आज एक फिल्म के लिए कम से कम 40 से 50 लाख रुपये लेते हैं। इसी के साथ एक स्टेज शो के लिए वो 15 लाख रुपये तक लेते हैं। वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में नजर भी आए थे। यह अलग बात है कि वह जल्द ही बाहर हो गए थे। 

Delhi Metro News: मायापुरी मेट्रो स्टेशन पर लावारिस सूटकेस मिलने से मचा हड़कंप, सच्चाई सामने आई तो CISF जवान भी हुए हैरान

जानिये- खेसारी लाल यादव के बारे में अहम बातें

खेसारी लाल यादव खुद बताते हैं कि दिल्ली के ओखला इलाके में लिट्टी-चोखा की दुकान से जो पैसे जुटाए उससे उन्होंने म्यूजिक एल्बम निकाला। इस लिहाज से खेसारी काे पहली सफलता भाेजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला से' मिली। इससे बाद 'संईया अरब गईले' गाने ने उन्हें भाेजपुरी गायकी में पहचान दिला दी। 2011 में रिलीज हुई भाेजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' ने खेसारी लाल यादव को राताे-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्हाेंने कभी पीछे मूड़कर नहीं देखा। इसी अप्रैल में उनकी फिल्म 'लिट्टी-चोखा' रिलीज हो रही है, जिसमें उनके साथ काजल राघवानी भी हैं।

 

ये भी पढे़ंः पंजाब से आयी हाईटेक 'AC tractor trolley' सुविधाओं के मामले में होटल भी फेल; यहां पढ़ें खूबियां

बेटी काे मानते हैं लकी

खेसारी लाल यादव अपनी बेटी कीर्ति को बेहद लकी मानते हैं। खेसारी का कहना है कि बेटी कीर्ति के जन्म के बाद ही उनकी एल्बम जबरदस्त हिट हुई। परिवार में पत्नी चंदा देवी के अलावा बेटे रिषभ लाल यादव भी हैं।

ये भी पढ़ेंः रसोई गैस के बढ़ते दाम के बीच आम लोगों को बड़ी राहत, प्याज की कीमतों में भारी गिरावट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.