Move to Jagran APP

खूबसूरत दुल्हन के साथ बैठा था दूल्हा, तभी हुआ कुछ ऐसा कि बरातियों में मच गई भगदड़

पुलिस से जानकारी मिली कि गिरफ्तार किया गया युवक धार्मिक झांकियों में शिव का रूप रखता था। उसके साथ एक लड़की पार्वती बनती थी। आरोप है कि युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 09:51 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 09:51 AM (IST)
खूबसूरत दुल्हन के साथ बैठा था दूल्हा, तभी हुआ कुछ ऐसा कि बरातियों में मच गई भगदड़
खूबसूरत दुल्हन के साथ बैठा था दूल्हा, तभी हुआ कुछ ऐसा कि बरातियों में मच गई भगदड़

फरीदाबाद, जेएनएन। फूलों से सजे पंडाल में ढोल-नगाड़े बीच सगाई समारोह में ससुराल पक्ष के लोग वर का तिलक कर रहे हैं। तभी पुलिस टीम पहुंचती है। सीधे आकर वर को दबोचती है और हाथ पकड़कर जीप में बैठा लेती है। पता चला कि वर के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। समारोह में खलबली मच गई। यह किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि सेक्टर-31 क्षेत्र की वास्तविक घटना है।

loksabha election banner

पुलिस से जानकारी मिली कि गिरफ्तार किया गया युवक धार्मिक झांकियों में शिव का रूप रखता था। उसके साथ एक लड़की पार्वती बनती थी। आरोप है कि युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से मुकर गया। दूसरी जगह शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी। लड़की ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर लड़की ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दे दी।

पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपित की तलाश कर ही रही थी कि पता चला कि सेक्टर-31 क्षेत्र के सामुदायिक भवन में उसकी सगाई चल रही है। महिला थाना पुलिस ने तुरंत टीम तैयार की और समारोह में छापा मार दिया। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

इधर वर-वधु दोनों पक्षों में खलबली मची हुई है। उनका कहना है कि सोमवार को बरात जानी है। दोनों पक्ष शादी की पूरी तैयारी किए बैठे हैं। रिश्तेदार पहुंच चुके हैं। ऐसे में वे अपने स्तर पर वर को किसी तरह पुलिस से छुड़वाने की जुगत में जुटे रहे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.