Move to Jagran APP

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित रहा ग्रेटर नोएडा, जानें- कब मिलेगी थोड़ी राहत

Delhi NCR Air Pollution मगंलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) में थोड़ा सुधार हो सकता है लेकिन वह बेहद खराब श्रेणी में ही बना रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 31 अक्टूबर तक एक्यूआइ बेहद खराब (एक्यूआइ 300 से अधिक) श्रेणी में ही बना रहेगा।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 06:58 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:28 AM (IST)
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित रहा ग्रेटर नोएडा, जानें- कब मिलेगी थोड़ी राहत
प्रदूषण के चलते जरूरी न हो तो सुबह व शाम अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिली नहीं दिखाई दे रही है। गुरुग्राम को छोड़कर सोमवार को दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के अन्य सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में बरकरार रही। सुबह में प्रदूषण का स्तर अधिक रहा। सोमवार को ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स 384 दर्ज किया है। जो रविवार के मुकाबले थोड़ा कम है। ग्रेटर नोएडा में रविवार को एक्यूआइ 392 था।

loksabha election banner

वहीं दिल्ली में एक्यूआइ 353 दर्ज किया गया। एक दिन पहले एक्यूआइ 349 था। स्थानीय स्तर पर हवा की गति कम होने व पराली के धुएं के कारण प्रदूषण अधिक रहा। दिल्ली में आनंद बिहार, विवके विहार व वजीरपुर में हवा की गुणवत्ता पूरे दिन खतरनाक श्रेणी (एक्यूआइ 400 से अधिक) में रही। सुबह में जहांगीरपुरी, मुंडका व बवाना में भी एयर इंडेक्स खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। बाद में स्थिति में थोड़ी सुधार हुई।

गुरुग्राम में खराब श्रेणी में रहा एयर इंडेक्स

सीपीसीबी के अनुसार गुरुग्राम में सोमवार को एयर इंडेक्स 258 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। एक दिन पहले वहां एयर इंडेक्स 317 था। इस तरह गुरुग्राम की हवा की गुणवत्ता में थोड़ी सुधार हुई।

पराली जलाने की 1275 घटनाएं

सफर इंडिया के अनुसार रविवार को पराली जलाने की 1275 घटनाएं हुईं। इसके एक दिन पहले 867 जगहों पर पराली जलाने की घटना हुई थी।

दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में एक्यूआइ

  • ग्रेटर नोएडा- 384
  • गाजियाबाद- 365
  • नोएडा- 376
  • फरीदाबाद- 323
  • दिल्ली- 353
  • गुरुग्राम- 258

दिल्ली में इन जगहों पर अधिक रहा प्रदूषण, जानिए- AQI

  • आनंद विहार-   414
  • विवेक विहार-   412
  • वजीरपुर-       404
  • जहांगीरपुरी-     398
  • मुंडका -         398
  • बवाना-        397
  • पटपड़गंज-      392
  • सोनिया विहार -388
  • इहबास-       382

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.