Move to Jagran APP

सुरों के इंडियन आइडल में छाया 'तेजू पापा' की आवाज का जादू

इस शो की निर्णायक टीम में बॉलीवुड की हस्तियां सोनू निगम, अनु मलिक, फराह खान शहर के लाडले तेजिंदर सिंह की सराहना करते है और उसे 'तेजू पापा' पुकारते हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 12:44 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 07:41 AM (IST)
सुरों के इंडियन आइडल में छाया 'तेजू पापा' की आवाज का जादू
सुरों के इंडियन आइडल में छाया 'तेजू पापा' की आवाज का जादू

फरीदाबाद [ जेएनएन ] । सोनी चैनल पर चल रहे इंडियन आइडल में ग्रेटर फरीदाबाद निवासी तेजिंदर सिंह टॉप 7 में पहुंच गए हैं। अब उनका लक्ष्य टॉप 6 में पहुंचने का है। तेजिंदर सिंह मुंबई में हैं।

prime article banner

यह कार्यक्रम शनिवार और रविवार रात आठ बजे से नौ बजे प्रसारित किया जाता है। इस रविवार को भी तेजिंदर सिंह चैनल पर नजर आएंगे। इस शो की निर्णायक टीम में बॉलीवुड की हस्तियां सोनू निगम, अनु मलिक, फराह खान शहर के लाडले तेजिंदर सिंह की सराहना करते है और  उसे 'तेजू पापा' पुकारते हैं। इस शो में जब शाहिद कपूर और सैफ अली खान आए थे तो उन्होंने कहा था कि तेजिंदर सिंह की आवाज में जादू है।

यह भी पढ़ें: जानिए, बिग बॉस के विजेता मनवीर गुर्जर क्यों पहुंच गए अस्पताल!

शुक्रवार को तेजिंदर सिंह के पिता हरविंदर सिंह, माता सीमा आहूजा, बहन हरलीन कौर तथा चाचा मनमीत सिंह ने लोगों से वोटिंग की अपील की। वोटिंग लाइनें रविवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक खुली रहेंगी।

अंजु मुंजाल से ली है संगीत की तालीम

तेजिंदर सिंह ने संगीतकार अंजु मुंजाल तथा राकेश शर्मा से संगीत की तालीम हासिल की है। डीएवी स्कूल, सेक्टर-14 से बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद जय हिंद कॉलेज, मुंबई से ग्रेजुएशन की और फिर पूरी तरह गायकी में जुट गए।

तेजिंदर सिंह ने इंडियन आइडल में पहली प्रस्तुति 25 दिसंबर, 16 को दी थी। वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। तेजिंदर सिंह ने कहा कि वह टॉप-वन में आना चाहते हैं और इसके लिए नियमित रूप से रियाज करते हैं। उन्होंने लोगों से वोटिंग की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK