सोमवार की रात दिल्ली में दो जगहों पर हुई फायरिंग में एक मौत, चार लोग घायल
दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार की रात एक शख्स के द्वारा गोली चलाने से चार लोग जख्मी हो गए हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार की रात एक शख्स के द्वारा गोली चलाने से चार लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले की पुष्टि मंगलवार सुबह की है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की रात करीब 10 बजकर 32 मिनट की है। गोली चलाने की घटना में चार लोग जख्मी हो गए हैं।
बता दें कि दिल्ली में एक जगह और सोमवार की रात फायरिंग हुई है। इसमें एक शख्त की मौत हो गई है। पूर्वी दिल्ली के शिव विहार इलाके में सोमवार रात 10:30 बजे बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान जावेद (52) के रूप में हुई है। जावेद को तीन गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस रंजिश सहित कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।