Move to Jagran APP

इंडिया गेट लॉन में 4 दिवसीय 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर्व' का आयोजन

कार्यक्रम में फिट इंडिया समग्र शिक्षा जल सुरक्षा एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध और स्वच्छ भारत जैसे चार थीम पर छात्र प्रदर्शनी लगाकर संदेश देंगे।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 03:25 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 03:25 PM (IST)
इंडिया गेट लॉन में 4 दिवसीय 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर्व' का आयोजन
इंडिया गेट लॉन में 4 दिवसीय 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर्व' का आयोजन

नई दिल्ली [राहुल मानव]। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की तरफ से 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के दौरान इंडिया गेट लॉन में चार दिवसीय 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर्व' का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आमतौर पर तीन दिन का होता था, लेकिन पहली बार यह चार दिनों का हो रहा है। इस कार्यक्रम में इस बार देश भर के केंद्रीय विद्यालय के छात्र चार थीम पर प्रदर्शनी लगाते हुए संदेश देंगे।

prime article banner

कार्यक्रम में फिट इंडिया, समग्र शिक्षा जल सुरक्षा, एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध और स्वच्छ भारत जैसे चार थीम पर छात्र प्रदर्शनी लगाकर संदेश देंगे। आज के दिन फिट इंडिया, शुक्रवार के दिन समग्र शिक्षा जल सुरक्षा , शनिवार के दिन एकल उपयोग प्लास्टसिक पर प्रतिबंध और रविवार के दिन स्वच्छ भारत की थीम पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

हर दिन एक थीम के आधार पर प्रदर्शनी लगाते हुए छात्र संदेश देंगे। इस बार देश के दो हजार से अधिक केवी छात्र प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। पिछले साल 1600 से कुछ अधिक छात्रों ने इस पर्व में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। केवी के सभी 25 रीजन इसमें शामिल हो रहे हैं। इसका उद्धघाटन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज किया।

पर्व में पहली बार भाषा संगम होने जा रहा है। इसके तहत केवीएस के 25 संभाग (डिविजन) के छात्र एक-दूसरे से उसकी भाषा में बात करेंगे। इस दौरान वे सौ वाक्य या तो लिखेंगे या बोलेंगे। इस पर्व में देश के हर राज्य के दूसरे राज्य जोड़ा जाता है। संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उदाहरण देते हुए बताया कि गुजरात राज्य को जैसे तमिल नाडू राज्य के साथ जोड़ा गया है, तो दोनों राज्यों के केंद्रीय विद्यालय के छात्र एक-दूसरे की संस्कृति, वेश-भूषा एवं कई चीजों पर अध्ययन करके विभिन्न प्रतियोगिताओं में इस पर्व में हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष भाषा संगम के तहत गुजरात के छात्र तमिल लिखते एवं बोलते हुए नजर आएंगे। ठीक एेसे ही तमिल नाडू के छात्र गुजराती लिखते और बोलते हुए नजर आएंगे।

साथ ही सभी 25 रीजन के छात्र विभिन्न प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले रहे हैं। यह पर्व पिछले 30 सालों से आयोजित किया जा रहा है। पिछले पांच सालों से एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर्व के नाम से इसका आयोजन किया जा रहा है।

सभी के लिए खुला है पर्व

केवीएस के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल ने सभी लोगों से आव्हान करते हुए कहा है कि वह इंडिया गेट के इस पर्व में अवश्य पहुंचे और छात्रों का उत्साह वर्जन करें। शाम 5 बजे तक इसमें लोग आ सकते हैं। को 12 बजे पर्व का उद्घाटन होगा। वहीं 1 से 3 नवंबर के दौरान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पर्व में आ सकते हैं। इसमें सभी का प्रवेश निशुल्क है।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.