कई मांगों को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का दिल्ली में आज प्रदर्शन
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी के राजद के साथ जाने के फैसले से पार्टी दो धड़ों में बंट गई है।
By JP YadavEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 08:56 AM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 01:33 PM (IST)
style="text-align: justify;">नई दिल्ली (जेएनएन)। देश भर में दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) ने दिल्ली के संसद मार्ग पर धरना-प्रदर्शन किया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई में संसद मार्ग पर आयोजित प्रदर्शन में समान शिक्षा प्रणाली लागू करने के साथ ही किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली देने की मांग भी की गई।
'हम' सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के बाद बाद सभी राज्यों में पार्टी दलित अत्याचार सहित शिक्षा और किसान के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सीधे लोगों के बीच जाएगी।
यहां पर बता दें कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी के राजद के साथ जाने के फैसले से पार्टी दो धड़ों में बंट गई है। एक गुट मांझी के साथ है तो दूसरे गुट की अगुवाई पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें