किसान आंदोलन स्थगित, देखिए आंदोलन स्थलों से जुड़ी कुछ रोचक तस्वीरें
दिल्ली एनसीआर के चारों बार्डर पर बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक के बाद किसान आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया। पिछले एक साल से किसान दिल्ली-एनसीआर के सिंघु बार्डर शाहजहांपुर गाजीपुर और टीकरी बार्डर पर बैठे हुए थे।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली एनसीआर के चारों बार्डर पर बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक के बाद किसान आंदोलन स्थगित करने का ऐलान कर दिया। किसान संगठनों का कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो जनवरी में दोबारा से आंदोलन शुरू किया जा सकता है। फिलहाल, धरना स्थगित कर दिया गया है। बैठक में ऐलान के बाद धरना स्थलों पर किसानों ने अपने टेंट और अन्य सामान समेटने शुरू कर दिए हैं। सामान समेटने के बाद किसानों की धीरे-धीरे घर वापसी होने लगेगी।
पिछले एक साल से किसान दिल्ली-एनसीआर के सिंघु बार्डर, शाहजहांपुर, गाजीपुर और टीकरी बार्डर पर बैठे हुए थे।
बार्डर पर धरनारत किसानों ने रोजमर्रा के भोजन के लिए कैलिफोर्निया चूल्हा तैयार किया। चारों बार्डर पर किसान संयुक्त रूप भोजन करते थे। कृृषि कानून बिल वापसी के लिए साल भर से किसान बार्डर पर डटे हुए थे।
किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद सिंघु बार्डर पर लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। आंदोलन खत्म होने पर महिलाओं ने भी जमकर डांस किया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के चेहरे पर भी खुशी थी।
आंदोलन के बाद घर वापसी करते हुए आंदोलन कारी भी म्यूजिक के साथ डांस कर रहे थे। कई किसानों ने अपने साथी किसानों को कंधे पर बैठाकर डांस किया। साथ ही सेल्फी भी ली।
किसान आंदोलनकारियों ने टेंट हटाते हुए बताया कि 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक होगी। अगर किसान अपने वादे से मुकरती है तो दोबारा से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
बार्डर पर किसान आंदोलनारियों ने देशी अंदाज में झोपड़ी भी तैयार की थी। इसमें रहने वाले किसानों ने झोपड़ी के ऊपर भारतीय किसान यूनियन का पोस्टर और एक तिरंगा भी लगाया हुआ था।