Move to Jagran APP

Agriculture Bill 2020: ट्रैक्टर चलाकर किसानों के बीच पहुंचे मनोज तिवारी, किसानों को किया जागरुक

Agriculture Bill 2020 नए कृषि कानूनों को लेकर जारी राजनीति के बीच भाजपा ने विपक्ष को जवाब देने का फैसला किया है। इसी क्रम में भाजपा किसानों के बीच में जाकर नए कानून से होने वाले फायदे की जानकारी दे रही है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 04:39 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 07:17 PM (IST)
Agriculture Bill 2020: ट्रैक्टर चलाकर किसानों के बीच पहुंचे मनोज तिवारी, किसानों को किया जागरुक
दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी- जागरण

 नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नए कृषि कानूनों को लेकर जारी राजनीति के बीच भाजपा ने विपक्ष को जवाब देने का फैसला किया है। इसी क्रम में भाजपा किसानों के बीच में जाकर नए कानून से होने वाले फायदे की जानकारी दे रही है। दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी बुधवार को गोकलपुर गांव में पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर किसानों को कृषि सुधार कानूनों की जानकारी दी।

loksabha election banner

मनोज तिवारी ने कहा कि नए कानून बनने से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। वे अपनी फसल कहीं भी लेकर बेच सकते हैं। 

भाजपा सांसद ने कहा कि नए कृषि कानून को लेकर विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां किसानों का हित नहीं चाहती। 

सीएए की तरह कृषि कानून पर गुमराह कर रहा विपक्ष: मीनाक्षी लेखी

वहीं, नई दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) व अन्य विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की तरह कृषि कानून को लेकर भी देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में पुराने कृषि कानून को बदलने का वादा किया था। अब कृषि कानून को लेकर कांग्रेस सियासत कर रही है। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर भी मुस्लिमों को गुमराह किया गया। अब किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म होने की बात कहकर गुमराह किया जा रहा है। सच्चाई है कि एमएसपी मिलता रहेगा। मोदी सरकार ने एमएसपी में डेढ़ सौ फीसद की वृद्धि की है। किसानों को मंडी के साथ ही फसल बेचने के अन्य विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। कांग्रेस ने डॉ. स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं की थी। किसानों के हित में मोदी सरकार ने इसे लागू किया है। फसल बीमा योजना में बदलाव किए गए हैं। 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के किसानों को पेंशन की सुविधा दी गई। कोरोना काल में वर्चुअल माध्यम से किसानों की फसल खरीदी गई। पहले की तुलना में 65 फीसद ज्यादा फसल की खरीद हुई है। कृषि कानून किसानों के हित में है, लेकिन विपक्ष गैर जिम्मेदाराना हरकत कर रहा है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि आप किसान कानून के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। दिल्ली में आप सरकार ने किसानों को किसान का दर्जा नहीं दिया है, जिससे उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। दिल्ली में 21 विधानसभा क्षेत्रों में खेती होती है। दिल्ली सरकार किसानों को किसी तरह की सुविधा नहीं दे रही है। पड़ोसी राज्यों की तरह बिजली, पानी व कृषि उपकरणों पर सब्सिडी नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले जंतर-मंतर पर राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह ने खुदकुशी की थी, उस समय आप नेता हंस रहे थे। अब आप के सांसद सदन में अमर्यादित व्यवहार करते हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.