Move to Jagran APP

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को कुमार विश्वास ने बताया अपनी तरह का अनोखा नेता, पढ़िये- पूरा ट्वीट

RIP Former CM Kalyan Singh कल्याण सिंह काफी समय से बीमार थे और पिछले महीने 4 जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है।

By Jp YadavEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 07:10 AM (IST)
यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को कुमार विश्वास ने बताया अपनी तरह का अनोखा नेता, पढ़िये- पूरा ट्वीट
यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को कुमार विश्वास ने बताया अपनी तरह का अनोखा नेता, पढ़िये- पूरा ट्वीट

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआइ) में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार थे और पिछले महीने 4 जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। इस पर देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने भी दुख व्यक्त किया है।

loksabha election banner

कल्याण सिंह के निधन पर कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है- 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, आधुनिक भाजपा विजय-प्रासाद के प्रारम्भिक शिल्पकारों में से एक अपने तरह के अनोखे नेता-प्रशासक कल्याण सिंह जी के निधन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।ॐ शांति ॐ।'

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा।

सोमवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अधिक से अधिक लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें इसलिए 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह की अहम भूमिका

गौरतलब है कि जनवरी, 1932 में जन्में कल्याण सिंह भारतीय ज अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका थी और राम मंदिर निर्माण को लेकर उनका अटूट विश्वास था। बता दें कि भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह वर्ष 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और दूसरी बार 1997 में मुख्यमंत्री बने थे। प्रथम मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान ही बाबरी मस्जिद की घटना घटी थी। इसके चलते भारतीय जनता पार्टी को कई राज्यों में अपनी सरकार भी गंवानी पड़ी। कल्याण सिंह को अपना पद छोड़ना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.